गुप्त सूचना के आधार पर राघोपुर पुलिस ने दो गाड़ी पर लदा शराब व तीन शराब कारोबारियों को किया गिरफतार भेजा जेल /
रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर
राघोपुर थाना पुलिस ने सोमवार की संध्या मध निषेध इकाई बिहार पटना द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो गाड़ी पर लदा 794 डब्बा फ्रूटी पैक शराब सहित तीन कारोबारियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है। जानकारी देते थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केसरी ने बताया कि मध निषेध इकाई बिहार पटना से सूचना मिली थी कि भीमपुर की ओर से दो छोटी मालवाहक वाहन संख्या बीआर 32 जीबी 5575 एवं बीआर 11 जीई 3726 से शराब की खेप आ रही है, जो एनएच 57 होते हुए धर्मपट्टी की तरफ जाएगी। बताया कि सूचना के आलोक में उन्होंने पुलिस बल के साथ धर्मपट्टी में पुला के समीप एनएच 57 पर वाहन चेकिंग करना शुरू कर दिया। इसी दौरान वाहन संख्या बीआर 32 जीबी 5575 एवं बीआर 11 जीई 3726 को भीमपुर की तरफ से आते देख पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो दोनों वाहन का चालक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। जिसे घेरकर पकड़ लिया गया। बताया कि उसके बाद दोनों वाहन की तलाशी लेने पर वाहन संख्या बीआर 11 जीई 3726 के ड्राइवर सीट को हटाकर देखा गया तो सीट के नीचे से ऑफिसर्स च्वाइस ब्रांड का 180 एमएल वाला 382 डब्बा पैक शराब बरामद किया गया। वहीं वाहन संख्या बीआर 32 जीबी 5575 का ड्राइवर सीट हटाकर देखा गया तो उसके सीट के नीचे से भी ऑफिसर्स च्वाइस ब्रांड का 180 एमएल वाला कुल 412 डब्बा पैक अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। बताया कि उसके बाद दोनों वाहन से दोनों चालक सहित कुल तीन व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति का पहचान दरभंगा जिला के बहेरा थाना क्षेत्र के त्रिमोहानी घाट वार्ड नम्बर 12 निवासी बीरेंद्र कुमार, दरभंगा जिला के मनीगाछी थाना क्षेत्र के कटमा बथई निवासी सुमनजीत कुमार एवं मनीगाछी थाना क्षेत्र के रामपुर वार्ड नम्बर 8 निवासी धर्मवीर यादव के रूप में किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त तीनों शराब कारोबारियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

