लालू के जंगलराज में लोगों ने अपराधियों से त्रस्त होकर नीतीश कुमार को वोट दिया, इसके राज में अधिकारी लूट रहे हैं: प्रशांत किशोर।

बकौलिया टोला, पश्चिमी चंपारण।

पश्चिमी चंपारण के बकौलिया टोला पंचायत में प्रशांत किशोर ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, “नेताओं ने इस तरीके से जाति का अफीम आपके नसों में घुसा दिया है कि उसके ऊपर उठकर आप सोचते ही नहीं है। आपको सोचना होगा आप गरीब क्यों हैं? आपके बच्चों के तन पर कपड़ा नहीं है, गरीबी है, आपके पास पक्का मकान नहीं है। कोई भी विधायक सांसद एक या दो बार नहीं बल्कि लगातार ठगता जा रहा है।

पहले लालू राज में अपराधियों से त्रस्त होकर लोगों ने नीतीश कुमार को वोट दिया और अब नीतीश राज में अधिकारी लूट रहे हैं।” आगे उन्होंने कहा कि कोई दूसरे राज्य के व्यक्ति आकर वोट नहीं करता, हम खुद उन्हें वोट देते हैं और फिर अपनी समस्याओं का रोना रोते रहते हैं, लेकिन उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।

Spread the love