अररिया :गैस सिलेण्डर के फटने से लगी आग, दमकल ने पाया काबू
डेस्क अररिया
अररिया :ताराबरी थाना क्षेत्र के तेगछिया में एक घर में आग लग गई। देखते ही देखते ही आग भड़क गई तथा उसने पूरी घर को अपने आगोश में ले लिया। आग गैस सिलेण्डर के फटने के कारण बताई जा रही है। सूचना पाकर पुलिस व दमकल पहुंच गई जिसने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक घर जलकर राख हो चुका था। आग लगते ही चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। बगल के घरवासी को चिंता सताने लगी कि कहीं उनकी घर में भी आग न लग जाए।

बताया जाता है कि दिया जलाने के क्रम में आग लगी है घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका है आग करीबन 5 बजे शाम में लगी है। किसी की भी हताहत की खबर नहीं है एक बच्चा आग की चपेट में आया था लेकिन आग लगने से पहले पिछले वाले रास्ते से निकल चुका था वही घर मालिक का नाम गोपाल भगत है जो 3 परिवार से अपने घर में रहते थे बताया जाता है कि लाखों का नुकसान हुआ है आपको बता दें कि आग अररिया जिले के ताराबारी थाना क्षेत्र के के तेगछिया वार्ड नंबर 9 निवासी गोपाल भगत के घर में लगी है।
देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड। थाना में लोगों ने कई बार दमकल स्टेशन की की थी मांग ।

जिस जगह आग लगी थी उस थाना क्षेत्र में दमकल स्टेशन की सुविधा नहीं है जिसके वजह से आए दिन आग पर काबू पाना बड़ी मुश्किल हो जाता है कई बार लोगों के द्वारा दमकल की मांग कुर्साकांटा थाना में स्टेशन देने की मांग की गई थी लेकिन अब तक जिला प्रशासन के द्वारा कुर्साकांटा थाना में दमकल की व्यवस्था नहीं की गई है जिसके वजह से लोगों आग से काफी नुकसान हो जाता है। लोगों ने आग की खबर कर दी, उसके बावजूद फायर ब्रिगेड समय पर नहीं पहुंची। जब तक पहुंची पूरा घर आग की चपेट में आ चुका था। आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई लेकिन तब तक पूरी घर जलकर राख हो चुकी थी।

