शांति , सदभावना और एकता के लिए आध्यात्मिकता जरूरी:- ब्रह्माकुमारी रंजू दीदी

सुरेश कुमार सिंह सिमराही सुपौल

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सिमराही बाजार के ओम शांति भवन में सतगुरुवार को भाई दूज के अवसर पर स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अबसर पर सीमावर्ती क्षेत्र प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी रंजू दीदी ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि शांति , सदभावना और एकता के लिए आध्यात्मिकता बहुत जरूरी होता है। इसके माध्यम से ही हम विश्व वह समाज का नवनिर्माण कर सकते हैं ।उन्होंने कहा कि दीपावली पर्व के 2 और 3 दिन के बाद कार्तिक शुक्ल पक्ष के द्वितीय तिथि को भाई दूज का पर्व होता है। जिस प्रकार दीप जलाने से अंधकार समाप्त हो जाता है। उसी प्रकार ज्ञान की यह सतरंगी आत्माओं के सातों गुणों अर्थात सुख, शांति, शक्ति ,आननंद, प्रेम, पवित्रता को अपनाने से हमारी जीवन का सब दु:ख दूर हो जाता है।

मुख्य अतिथि डॉ शशिभूषण चौधरी जी ने अपने उदबोधन देते हुए कहा समाज में जब अनेक विकृतियां पैदा होती है ।तब स्वयं निराकार परमात्मा का अवतरण इस धरा पर होता है ।उन्होंने बताया आध्यात्मिकता ही सद्गुणों का स्रोत है। जब तक जीवन में आध्यात्मिकता नहीं अपनाते हैं कब तक जीवन में मानवीय मूल्य नहीं आ सकता है।

स्थानीय सेवा केन्द्र प्रभारी बबीता दीदी जी ने कहा परमात्मा शिव ने ज्ञान का कलश माता और बहनों को देखकर फिर से संसार में फैले हुए काम, क्रोध, लोभ, मोह ,अहंकार इत्यादि आसुरी संस्कारों को संघार कर इस सृष्टि में देव मानव बनाने का कार्य परमात्मा माता बहनों के द्वारा करा रहे हैं।

कार्यक्रम का संचालन ब्रह्मा कुमार किशोर भाई जी ने किया। मौके पर परमेश्वर सिंह यादव पूर्व उपप्रमुख सतीश कुमार सतीश कुमार सुधांशु डॉ शशिभूषण चौधरी , अधिवक्ता रामचंद्र जायसवाल ,पिर्यारंजन, इंद्रदेव चौधरी, सतनारायण भाई, बेचू भाई ,आस्था बहन, मुद्रिका बहन , किशोर भाईजी,बीरेन्द्र भाई इत्यादि सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे।

Spread the love