सिमराही में एनएच 57 पर बाइक और ट्रैक्टर की हुई जोरदार भिडंत, एक की हालत गंभीर

रिपोर्ट/ ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही एनएच 57 पर मंगलवार को सत्संग भवन के समीप एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर और बाइक में आमने-सामने जोरदार भिडंत हो गई। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से रेफरल अस्पताल राघोपुर में भर्ती कराया गया। जहां फिलहाल घायल का ईलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार नगर पंचायत सिमराही के धर्मपट्टी निवासी शंकर कुमार किसी काम को लेकर एक बाइक से रामविशनपुर गया था। वापस लौटने के क्रम में एनएच 57 पर सत्संग भवन के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उसे ठोकर मार दिया। घटना के बाद लोगों की मदद से घायल बाइक चालक को ईलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को बेहतर ईलाज के लिए डॉक्टर ने हायर सेंटर रेफर कर दिया।
थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने बताया कि घटना को लेकर फिलहाल आवेदन नहीं मिला है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love