विद्यालय,आंगनबाड़ी सहित नल जल योजनाओं की हुई जाँच।।
बलुआ बाजार,मनीष कुमार
छातापुर प्रखंड के ठूठी पंचायत का छातापुर आरडीओ रितेश कुमार ने सिंह ने गौद लेने के बाद गुरुवार को निरक्षण किया।निरक्षण के दौरान श्री सिंह ने पंचायत में प्राथिमक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र,मनरेगा भवन,नल जल योजना एवं पंचायत में हो रहे नाला निर्माण का जायजा लिया।वही प्राथमिक विद्यालय फूल कुमार साह पासवान टोला में उन्होंने शिक्षक की उपस्थिति पंजी के साथ साथ शिक्षक के समय पर आने की जानकारी भी लिया।वही पंचायत के मुखिया से उन्होंने जल्द जल्द से विद्यालय भवन का निर्माण कार्य शुरू करने को कहा।वही मुखिया प्रतिनिधि मनोज रॉय ने बताया कि विद्यालय भवन निर्माण के लिए जमीन की सारी परिक्रिया पूर्ण कर ली गई है।थोड़ी सी कागजी परिक्रिया बांकी है।जिसे पूर्ण करने के बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।वही ठूठी के आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 19 का भी उन्होंने जायजा लिया।जहाँ साढ़े 12 बजे तक बच्चों की हाजरी नही बनाने पर उन्होंने सेविका रचना देवी को कड़ी फटकार भी लगाई साथ ही बच्चों के लिए बनाए गए भोजन की भी जाँच की वही केंद्र को साफ सुथरा रखने के साथ साथ सेविका को अंतिम चेतावनी देते हुए उन्होंने बच्चों की हाजरी स:समय बनाने का निर्देश दिया।उसके बाद ठूठी वार्ड 01 स्थित नल जल के स्थिति का भी जायजा लिया।जहाँ ग्रामीण फेकन राम,महेंद्र राम,संजीव राम,डोमी राम,महानंद राम आदि ने बताया कि पाईप में लीकेज का समश्या है जिस वजह से पानी टोटी तक नही पहुँचता है।वही ग्रामीण रमैया झा ने बताया कि इस वार्ड में कई लोगो को पानी का कनेक्शन नही मिला है।वही पंप चालक के द्वारा सही समय पर पानी भी नही छोड़ा जाता है।वही पानी में आयरन की मात्रा भी अधिक रहती है।वही छातापुर आरडीओ ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर उन्होंने इस पंचायत को गोद लिया है।बताया कि आज विद्यालय,आंगनबाड़ी केंद्र पंचायत सरकार भवन का निरक्षण किया गया।आरटीपीएस क्वॉन्टर खोलने को लेकर कुछ त्रुटियां थी जिसके लिए निर्देशित किया गया है।

