हमारी बातें नहीं मानी गई तो यहीं पर फांसी देकर दे दूंगा जान।

एलएलएम कोटा सीटों पर नामांकन धांधली को लेकर छात्रों ने कुलपति के मुख्य द्वार पर फांसी का फंदा लटका कर किया धरना प्रदर्शन।

रिपोर्ट श्यामानंद सिंह भागलपुर

भागलपुर : LL.M कोटा सीट पर धांधली को लेकर छात्र नेता ओम कुमार के नेतृत्व में एनसीसी, एनएसएस, स्पोर्ट्स से जुड़े छात्र का सानिध्य लेकर जोरदार आंदोलन किया गया।सभी आंदोलनकारी छात्रों ने हाथों में तख्तियां लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन के विरोध में नारेबाजी करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति आवाज पर धरना दिया गया। प्रदर्शनकारी छात्रों के द्वारा कुलपति आवास के मुख्य गेट पर घंटों नारेबाजी की गई।

विश्वविद्यालय छात्र नेता ओम कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय के नामांकन प्रक्रिया में कोटा सीट पर एनसीसी, एनएसएस ,सपोर्ट से जुड़े छात्र को प्राथमिकता मिलनी चाहिए, विश्वविद्यालय प्रशासन हम लोगों के साथ सिर्फ उछल करने का काम कर रही है सिर्फ आश्वासन देने का काम कर रही है अगर हम लोगों की बात नहीं मानी गई तो यहीं पर फांसी लगाकर मर जाऊंगा , उन छात्रों के साथ विश्वविद्यालय गलत कर रही जो विश्वविद्यालय की शोभा बढ़ाते है अगर उनकी प्रतिभा का हनन होगा और आने वाले समय में कोई भी छात्र इन सभी संस्थानों एवं प्रतिभागी के रूप में जुड़ने से परहेज करेगा।

Spread the love