सुलतानगंज रेलवे स्टेशन में मालगाड़ी के चपेट में आने पर एक महिला कि हुई मौत बच्चे हुये घायल।
रिपोर्ट श्यामानंद सिंह भागलपुर
भागलपुर :सुलतानगंज रेलवे स्टेशन के पोल संख्या 328/28 पर डाउन मालगाड़ी के चपेट में आने से एक महिला अपने छोटी बच्ची को गोद में लेकर जा रहे थे| तभी मालगाड़ी के चपेट मे आने पर महिला के कटने से घटना स्थल पर हुई मौत |बच्चे को सर में चोट लगने पर गंभीर रुप से घायल होने पर घटना कि सुचना रेल पुलिस एंव स्टेशन प्रबंधक दीपक कुमार को मिलने पर घटना स्थल पर पहुचकर कर घायल बच्ची को ईलाज के लिये रेफरल अस्पताल भेजा गया| मृतक महिला कि पहचान प्रेमिका देवी उम्र25 वर्ष पति दिलिप मंडल दुधैला गाँव के रहनेवाले के रुप में हुई है| बच्ची का नाम आशिका कुमारी उम्र 2वर्ष के रुप में हुई है| मृतक महिला के परिजन शिला देवी ने बताया कि सबौर अपने मैईके से छट्टी का भोज खाकर घर दुधैलाआ रही थी|जो यह घटना घटी है| घटना कि जानकारी स्थानीय लोगों द्वारा मिलने पर स्टेशन पहुचकर महिला कि पहचान अपने गोतनी के रुप में कि गई है| इस मामले में स्टेशन प्रबंधक दीपक कुमार ने बताया कि दोपहर 12 बजकर 41 मिनट पर डाउन मालगाड़ी के चपेट में आने पर महिला छोटे बच्चे के साथ बच्चे फेंका गया महिला ट्रेन की चपेट में आने से घटना स्थल पर मौत हो गई| बच्ची का ईलाज गोल्डन आर्वस के तहत रेफरल अस्पताल भेजकर वहां के डाक्टर द्वारा बच्ची का जान बचाई गई | महिला कि पहचान परिजनों द्वारा हो गई है| महिला को रेल पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिये भागलपुर मायागंज भेज दिया गया| बच्चे को परिजनों को सौप दिये गये हैं| और रेफरल अस्पताल बच्चे को ले जाने में समाजसेवी राज कुमार कि अहम मदत की गई| पुरे घटना को लेकर रेल पुलिस घटना कि छानबीन में जुटी|

