राघोपुर :प्रखंड क्षेत्र के मोतीपुर पंचायत वार्ड नंबर 3 में पहुंचे जिला विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी किया निरीक्षण
रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर
राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के मोतीपुर पंचायत वार्ड नंबर 3 में जिला विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी ओमप्रकाश कुमार ने प्रधानमंत्री आवास योजना का निरीक्षण किया।

और साथ ही सभी लाभुकों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने वाले लाभुकों को जल्द से जल्द आवास बनाने का अपील किया गया मौके पर उपस्थित मोतीपुर पंचायत के उपमुखिया केन्दू देवी , पूर्व उपमुखिया गंगा प्रसाद यादव , पंचायत आवास सहायक प्रमानंद प्रमील और आवास पर्यवेक्षक रोशन चौधरी एवं अन्य लाभुक मौजूद थे

