हर्षोल्लास के साथ मनाया अच्छाई की बुराई पर जीत का त्योहार नवरात्रि.

सुरेश कुमार सिंह सिमराही सुपौल

“तनावमुक्ति के लिए आध्यात्म और राजयोग मैडिटेशन जरुरी है” – बबीता दिदी

नवरात्रि (दशहरा)के पावन अवसर पर, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सिमराही बाजार के स्थानीय ओम शांति केंद्र पर कुमारी कन्या एवं मां दुर्गा के चैतन्य झांकी का पूजन कर भब्य शुभकामना आदान प्रदान कार्यक्रम सम्पन हुवा। कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय सेवा केंद्र प्रभारी राजयोगिनी बबीता दीदी, के.एन. डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर सह बिहार सरकार के जदयू के राघोपुर प्रखंड अध्यक्ष डॉ कमल यादव, पूर्व जिला परिषद राघोपुर श्रीमती पूनम देवी, समाजसेवी मनोज कुमार यादव ,यदुनाथ मध्य विद्यालय के प्रधानाचार्य उमेश मंडल,हुलास कन्या स्कूल प्रधानाचार्य चन्देश्वर प्रसाद साह,डॉ रविंद्र विश्वास, ब्रम्हाकुमार किशोर भाई जी ,ब्रम्हाकुमारी आस्था बहन, रंजना बहन इत्यादि ओने संगठित रूप में मां दुर्गा के चैतन्य झांकी को पूजा करके और दीप प्रज्वलित करके किया।

स्थानीय सेवा केंद्र प्रभारी राजयोगिनी बबीता दीदी जी ने अपने उदबोधन देते हुए कहा की महिषासुर नामक असुर ने स्वर्ग के सभी देवी देवताओं को पराजित किया ।त्रिदेव की शक्ति से एक कन्या के रूप में जो आदि शक्ति प्रगट हुई वह दिव्य अस्त्र- शस्त्रों से सुसज्जित थी। त्रिनेत्रि और अष्ट भुजाओं वाली थी। उसने महिषासुर का वध किया और देवी देवताओं को मुक्त किया। उन्होंने कहा धर्म गलानि के समय परमपिता शिव ने त्रिदेव के द्वारा भारत की कन्याओं को ज्ञान, योग तथा दिव्य गुण रूपी शक्ति से सुसज्जित किया ।यह ज्ञान ही उनका तीसरा नेत्र था और अन्तर्मुखता, सहनशीलता आदि दिव्य शक्तियां ही उनकी अष्टभुजा थी, इन्हीं शक्तियों के कारण वे आदि शक्ति अथवा शिव शक्ति कहलाए इन आदि कुमारीयो अथवा शक्तियों ने भारत के नर नारियों को जो कि सतयुग में देवी देवताये उनको जगाया और उन्हें उत्साहित करके आसुरी प्रवृत्तियों का नाश किया।

उन्होंने कहा कि इस बार की दशहरा पर हम सभी अपने अंदर के रावण काम, क्रोध ,लोभ, मोह,अहंकार, इत्यादिओं को खत्म करें। औऱ अपने अंदर सुख, शांति ,आनंद ,प्रेम ,पवित्रता, दिव्यता ,सादगी को अपने अंदर भरे जिससे हमारे जीवन खुशियों से भर जाएगा ।यही सच्ची दशहरा मनाना होगा।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा कमल प्रसाद यादव जी ने अपने उदबोधन देते हुए कहा कि अभी मनुष्य को तनाव के कारण कई बीमारियाँ जैसे कि बी.पी., सुगर आदि सौगात में मिली है। तनाव से मुक्ति के लिए ब्रह्मा कुमारी संस्था द्वारा दी जा रही आध्यात्मिक शिक्षा और राजयोग ध्यान कारगर है।उन्होंने ने कहा कि बहुत सुखद बात है कि पत्रकारों में तनाव प्रबंधन हेतु आध्यात्म और राजयोग पर चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि तनाव से दूर रहने के लिए कार्य में व्यस्त रहना एक अच्छा उपाय है।

विशिष्ट अतिथि राघोपुर थाना के इंस्पेक्टर भूपेंद्र प्रताप सिंह जी ने कहा लोगों के नाकारात्मक मानसिकता ही उनके जीवन में तनाव व दुःख अशान्ति पैदा करती है। जरूरत है की सकारात्मक सोच व आशावादी मीडिया कंटेंट की, जिसके द्वारा पत्रकार न केबल जनता व समाज को सुखद और सकारात्मक दशा व दिशा प्रदान कर सकता, साथ ही अपने जीवन और प्रोफेशन को तनाव मुक्त और बेहतर बना सकता है।

विशिष्ठ अतिथि पूर्व जिला परिषद राघोपुर श्रीमती पूनम देवी जी ने कहा कि तनावमुक्त होने के लिए हमें अपने आंतरिक जगत को परिवर्तन करना होगा तभी बाह्य जगत परिवर्तन होगा, क्योकि जो हम सोचते है उसका प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ता है, इसलिए हमें अपने सोच में अपने व्यवसाय, अपने कार्य स्थल और अपने कार्य के प्रति श्रध्दा व सम्मान रखना होगा।

 

उक्त कार्यक्रम का संचालन ब्रह्माकुमार किशोर भाई जी ने किया और अपने उदबोधन देते हुए कहा कि दिव्यता और पवित्रता की ताकत सबसे बड़ी है। उन्होंने कहा कि जहाँ यह शक्तियां है, वहाँ तनाव, काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार आदि विकार दूर हो जाते हैं। उन्होंने पत्रकारों में दिव्य शक्ति की जाग्रति के लिए सभी पत्रकारों को परमात्मा रूपी परम शक्ति से जोड़ने की राजयोग मैडिटेशन की सहज विधि बताई तथा सभी को मैडिटेशन का अभ्यास व सुखद अनुभव कराया।

इस अवसर पर यदुनाथ मध्य विद्यालय के प्रधानाचार्य उमेश मंडल समाजसेवी मनोज कुमार यादव प्रो कमल प्रसाद यादव परमेश्वर सिंह यादव सतीश कुमार सुधांशु श्रीमती पूनम देवी पूर्व जिला परिषद ,राम नारायण महतो, हुलास कन्या स्कूल के प्रधानाचार्य चंदेश्वर प्रसाद साह ,अरुण जयसवाल ,अधिवक्ता रामचंद्र जयसवाल,डॉ शशि भूषण चौधरी, दरोगा भूपेंद्र प्रताप सिंह, डॉक्टर रविंद्र भाई , नारायण भाई, फुलेश्वर चौधरी, इंद्रदेव भाई, राजू चांद ,मंजू देवी, डॉ वीरेंद्र भाई, ब्रह्माकुमार किशोर भाईजी, आस्था बहन ,आनन्दी बहन , रेनू देवी ,सावित्री देवी, शकुंतला देवी ,तेज नारायण शर्मा, बबलू भाई इत्यादि सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे ।

Spread the love