नम आंखों से भक्तों ने दी मां दुर्गा को विदाई।

सुरेश कुमार सिंह सिमराही सुपौल

गणपतगंज (राघोपुर):- शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मां दुर्गा के प्रतिमा का हुआ विसर्जन। प्रखंड क्षेत्र के गणपतगंज बाजार स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में बड़े धूमधाम से मनाया गया दशहरा पर्व। आज भव्य झांकी के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा को जल प्रवाह किया गया, झांकी मंदिर परिसर से निकलकर मारवाड़ी टोला, धोबियाही, गणपतगंज बाजार NH 106 होते हुए राजाकालीन पोखर तक गया जहाँ मां दुर्गा के प्रतिमा को जल प्रवाह किया गया।

इस भव्य शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष व बच्चे शामिल थे। विसर्जन कार्यक्रम में मंदिर के कमिटी, कार्यकर्ता, पंचायत के जनप्रतिनिधि समेत राघोपुर थानाध्यक्ष रजनीश केसरी अपने पुलिस दल-बल के साथ मुस्तैद रहे।

Spread the love