जिस हाथ से भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए सरकार को लिखा पत्र, कार्रवाई नहीं हुई तो उसी हाथ को काट डाला
दिवाकर कुमार , अररिया
उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक साधु ने बीच सड़क पर धारदार हथियार से अपने दाहिने हाथ का पंजा काटकर अलग कर दिया। विमल मंडल नाम का यह शख्स बिहार के अररिया जिले का रहने वाला है और समाजसेवी है। वह बिहार में व्याप्त भ्रष्टाचार की वजह से परेशान था जिसका शिकायत उसने नीतीश और पीएम मोदी से की थी, कोई कार्रवाई न होने पर उसने यह कदम उठाया। हालांकि इस पूरी घटना का जो वीडियो सामने आया उसमें विमल हाथ काटने की दर्दनाक घटना की वजह भी बता रहा है, उसने बताया कि बिहार सरकार की कार्यशैली से वह दुखी था. एक ग्राम सभा की जांच को सार्वजनिक करने की मांग वह कर रहा था. इसकी शिकायत उसने बिहार के सीएम नीतीश कुमार से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की थी।

