मुखिया संघ अध्यक्ष सतीश पाण्डेय ने अपने दादा का प्रतिमा स्थापित कर पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित किया”
रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर
सरायगढ भपटियाही प्रखंड के शाहपुर पृथ्वी पट्टी पंचायत के रामनगर गांव में पंचायत के मुखिया सतीश कुमार पांडेय ने अपने दादा स्वर्गीय यमुना पांडेय( पूर्व प्रमुख) को पंचायत के ग्रामीणों के साथ उनके पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके किये सामाजिक कार्यो की चर्चा कर उन्हें याद किये। मुखिया सतीश कुमार पांडेय ने बताया कि आज ही के दिन उनके दादा यमुना प्रसाद पांडेय जो कि उस समय में निर्मली प्रखण्ड के प्रखण्ड प्रमुख थे, का निधन हो गया था।

भूतपूर्व प्रखण्ड प्रमुख यमुना प्रसाद पाण्डेय के 19वी पुण्यतिथि पर शाहपुर पंचायत के रामनगर गावँ में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई जिसमे भूतपूर्व प्रमुख के आदमकद प्रतिमा का अनावरण रामनगर गांव में किया गया। पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा में भूतपूर्व प्रमुख के पौत्र एवं शाहपुर पृथ्वीपट्टी पंचायत के मुखिया सतीश कुमार पांडेय, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष महेश पांडेय, सभी वार्ड सदस्यगण, प्रो चंद्रनारायण पांडेय, शिक्षक सूर्यनारायण पांडेय , तेजनारायण पांडेय ,प्रयाग पांडेय, सत्यनारायण पांडेय, अशोक पांडेय, महानंद पांडेय, नारायण पांडेय, ललन पांडेय, सुभाष पांडेय, बृजमोहन यादव, हरिनारायण यादव, शिवनारायण मंडल, रामप्रकाश पांडेय उमाशंकर पांडेय गजेंद्र यादव रामदेव पांडेय पप्पू पांडेय मिथलेश पांडेय

रामचंद्र पांडेय सुरेंद्र पांडेय दिनेश पांडेय विनोद पांडेय कप्लेश्वर पांडेय जितेंद्र यादव पवन सुतिहार मो सज्जाद का रामकुमार सिंह, एव भूतपूर्व प्रमुख के दामाद देवराम यादव सहित सैकड़ों ग्रामवासी शामिल हुए।

