राघोपुर थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बेठक किया गया बेठक में नगर पंचायत सिमराही का सभी गणमान व्यक्ति शामिल हुए

रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सद्भावपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने के लिए रविवार को राघोपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। राघोपुर बीडीओ ओम प्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पूर्व मुखिया बैद्यनाथ प्रसाद भगत, व्यापार संघ का अध्यक्ष ललित जायसवाल, पूर्व मुखिया सूर्यनारायण यादव, भाजपा नगर अध्यक्ष उमेश कुमार जायसवाल,दिलीप पुर्वे, अभिनन्दन दास, सुरेश यादव, मुखिया रामचंद्र यादव राम बाबू सागर यादव, रंजीत राजीव रामचंद्र भगत सहित भारी संख्या में राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के लोगों ने भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ ओम प्रकाश ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते कहा की सभी पूजा कमिटी को थाना से लाइसेंस लेना आवश्यक है। बिना लाइसेंस लिए मेला लगाने व बिसर्जन कि अनुमति नहीं दी जाएगी। कहा कि राघोपुर प्रखंड क्षेत्र बहुत ही शांति प्रिय क्षेत्र रहा है। कहा यहाँ के लोग चाहे हिन्दू हो या मुसलमान अपने अपने पर्व सभी लोग आपस मे मिलजुलकर मानते आए है, जो आपसी भाईचारा का प्रतीक है। कहा कि इस वर्ष भी अन्य वर्षो के भाती दशहरा पर्व सभी धर्मों के लोग मिलजुलकर शान्ति प्रिय ढंग से मनावे। उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि जो भी लोग मेला कमिटी के अध्यक्ष या सदस्य है अपने अपने मेला कमिटी का बैठक कर अविलंब कम से कम पचास-पचास भोलेन्टियर का व्यवस्था कर थाना को सूचित करें। उन्होंने मेला एवं विसर्जन के क्रम में सख्त निर्देश दिया है कि डीजे का उपयोग पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा साथ ही जुलूस नहीं निकाला जाएगा। कहा कि डीजे के उपयोग करने वाले मेला कमिटी के ऊपर सख्त कानूनी कार्यवाई की जाएगी। उन्होंने सभी पूजा कमिटी के लोगों से आग्रह किया कि अपने अपने पूजा पंडाल में सीसीटीवी कैमरा अवश्य लगवा ले।

साथ ही उन्होंने करा निर्देश देते हुए कहा कि सरकारी निर्देश है कि मेला आयोजक स्थान पर अस्थाई शौचालय बनवा ले। वही उन्होंने जबरदस्ती चंदा वसुली पर भी करा निर्देश देते कहा कि अपने स्वेक्षा से चंदा यदि मिल रहा है तो उसे ग्रहण करें। जबरदस्ती चंदा लेने की सूचना पर कार्यवाई किया जाएगा। कहा कि पूजा के दौरान असामाजिक तत्वो पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। उन्होंने उपस्थित लोगो से आग्रह है कि अफवाह फैलाने वाले को चिन्हित कर प्रशासन को सूचना दे उन्हें बक्श नही जाएगा। कहा कि खास कार पंडालों के लिए लाइसेंस लेना अति आवश्यक है। उन्होंने प्रतिमा विषर्जन के लिए रूट चार्ट बनाकर थाना को जानकारी देना आवश्यक बताया। मौके पर अविनाश चौधरी, मनीष भगत, उदय चौधरी, मो महिउद्दीन,मो नुर आलम संजेश पागाड़िया, रंजीत दास, बिनोद अग्रवाल, मंटू पंसारी सहित अन्य मौजूद थे।

Spread the love