सिमराही नगर पंचायत में विभिन्न पदों के लिए 171 अभ्यर्थियों ने दाखिल किया नामांकन
रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर
सिमराही नगर पंचायत चुनाव में नामांकन को लेकर सोमवार को अंतिम दिन अभ्यर्थियों की खूब भीड़ उमड़ी। विभिन्न पदों के लिए 171 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया।
निर्मली डीसीएलआर सह निर्वाची पदाधिकारी मो. नुरुल ऐन ने बताया कि सभी 17 वार्डों के वार्ड पार्षद पद के लिए 144, मुख्य पार्षद के लिए 12 और उप मुख्य पार्षद के लिए 15 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया।

बताया कि 20-21 सितंबर को समीक्षा होगी, 22 से 24 सितंबर तक नामांकन वापसी की तिथि निर्धारित है। 25 सितंबर को चुनाव चिन्ह आवंटित होगा। 10 अक्टूबर को पहले चरण का मतदान होगा और 12 अक्टूबर को मतों की गिनती की जाएगी।
वहीं इस दौरान मुख्य पार्षद पद के लिए विवी हमीदा खातून, बीबी समीदा, उप मुख्य पार्षद के लिए विनिता देवी और वार्ड पार्षद के लिए वार्ड 12 से भागो देवी, वार्ड 7 से राजकुमारी देवी, वार्ड 13 से गोविन्द कुमार गुप्ता, वार्ड 9 से दिलीप कुमार गुप्ता, वार्ड 3 से सतीश कुमार ने अपना नामांकन दाखिल किया है।

मौके पर बीडीओ सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी ओम प्रकाश, बीएसओ सूरज कुमार ठाकुर, सीओ प्रीति कुमारी, राजस्व पदाधिकारी देव कृष्ण कामत, सुरेन्द्र मंडल, विजय ठाकुर सहित कई अन्य मौजूद थे।

