छात्र राजद के द्वारा लगाया गया टी पी कॉलेज में छात्र महापंचायत

सुरेश सिंह ,मधेपुरा

रविवार को छात्र राजद के द्वारा ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय में छात्र महापंचायत का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि छात्र राजद के प्रदेश अध्यक्ष गगन यादव और बिलाल खान थे। छात्र महापंचायत का आयोजन गगन यादव के नेतृत्व में बिहार के विभिन्न विश्वविद्यालयों में चलाया जा रहा है मधेपुरा में छात्रों ने प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया जिसमें सहरसा सुपौल से भी छात्रों ने भाग लिया । मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री आलोक कुमार ने परिषद से इस्तीफा देते हुए छात्र राजद की सदस्यता ग्रहण किया उनके साथ प्रिंस कुमार,सौरभ कुमार, नितीश कुमार के साथ दर्जनों साथी ने तेजस्वी यादव जी की विचारधारा से प्रभावित होकर छात्र राजद की सदस्यता ग्रहण किया और पार्टी की विचारधारा पर चलने का संकल्प लिया । छात्र महापंचायत की अध्यक्षता करते हुए विश्वविद्यालय अध्यक्ष अजय राज उर्फ किशोर यादव ने सभी अतिथि का स्वागत कयते हुए कहा हम समाजवादी,लालू वादी विचारधारा के है आदरणीय लालू प्रसाद यादव जी ने पिछड़े गरीब इलाके में विश्वविद्यालय खोलने का काम किए आज की भाजपा सरकार शिक्षा को खत्म करनी चाह रही है महंगाई बैरोजगारी से आम जन परेशान हैं किसानों का आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं। आज हमारे क्षेत्र में विश्वविद्यालय है इसलिए लोग ज्यादा संख्या में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं साथ ही उन्होंने कहा छात्रों की समस्याओं और विश्वविद्यालय में नए कोर्स की पढ़ाई को लेकर प्रदेश अध्यक्ष का ध्यान आकृष्ट कराया ।


वही मंच संचालन छात्र राजद के सोनू निगम ने बखूबी से किया। छात्र राजद के प्रदेश अध्यक्ष गगन यादव ने छात्रों को संबोधित करते हुए विभिन्न विभिन्न विषयों पर चर्चा किया । बीएन मंडल विश्वविद्यालय में हो रहे छात्रों की समस्याओं की निदान की बात कहा गगन यादव ने कहा विश्वविद्यालय में अनेकों विषयों की पढ़ाई नहीं होती है हम इसको लेकर आदरणीय नेता तेजस्वी यादव के पास बात रखेंगे और जरूर विश्वविद्यालय की कमियों को पुरा किया जाएगा । वही प्रदेश उपाध्यक्ष बिलाल खा ने भी छात्रों को संबोधित किया और विभिन्न विषयों पर चर्चा किए ।
छात्र महापंचायत में विशिष्ट अतिथि सिंघेश्वर विधानसभा के विधायक चंद्रहास चौपाल और अतिथ ज़िला अध्यक्ष जयकांत यादव , अरुण यादव और पंकज यादव थे।

Spread the love