सिमराही में स्पीड फोर्स के दिव्यांश मोटर्स सर्विस सेंटर का प्रमुख ने किया शुभारंभ
रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर
राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के सिमराही बाजार के रामनगर रोड में शनिवार को स्पीड फोर्स के दिव्यांश मोटर्स सर्विस सेंटर मल्टी ब्रांड टू व्हीलर सर्विस सेंटर का उद्घाटन सरायगढ-भपटियाही प्रमुख विजय यादव और शाहपुर पृथ्वी पट्टी पंचायत के मुखिया सतीश कुमार पांडेय ने फीता काटकर किया।
इस दौरान प्रमुख श्री यादव ने कहा कि सुपौल जिले में एकमात्र मल्टी ब्रांड टू व्हीलर सर्विस सेंटर खुलने से दो पहिया वाहन चालकों को लाभ मिलेगा।

वहीं स्पीड फोर्स के बिहार, झारखंड, यूपी के फ्रेंचाइजी सेल्स हेड गौरव कुमार ने बताया कि जिले में दिव्यांश मोटर्स मल्टी ब्रांड टू व्हीलर सर्विस सेंटर के रूप में स्थापित हुआ है।

बताया कि यहां दो पहिया वाहन चालकों को 799 से 999 रुपए तक के एक कूपन पर 4 फुल सर्विस, 4 सौ के नकद कूपन, एक लाख रुपए तक के पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस, इमरजेंसी ब्रेकडाउन सर्विस के साथ फ्री पिकअप एंड ड्रॉप विद इन 5 किलोमीटर के भीतर, रोडसाइड आसीस्टन्स, के साथ फुल इंजन वर्क पर 15 फ़ीसदी का डिस्काउंट की सुविधा उपलब्ध होगी। वहीं बिहार, झारखंड, यूपी के सेल्स हेड गौरव सिंह ने बताया कि स्पीड फोर्स के इंडिया में सभी 29 राज्यों में ब्रांचेस है। मौके पर दिव्यांश मोटर्स के प्रोपराइटर रौशन कुमार सिंह तथा राकेश कुमार सिंह कंपनी के सेल्स हेड गौरव कुमार सिंह, मार्केटिंग हेड अभिनव कुमार, टेक्निकल एडवाइजर आलोक कुमार, सहित कई अन्य मौजूद थे।
———

