“कॉनसम के डीलर और फ्रेंचाइजी ने बढ़ाया है ग्रुप का मान- समर गोयल”
रिपोर्ट- विकास आनन्द, डेस्क बिहार
मौजूदा हालात में उद्योगों के लिए तरसता बिहार राज्य के कोशी सीमांचल क्षेत्र में विश्वास और भरोसे का प्रतीक के रूप में जाने माने फारबिसगंज स्थित कॉनसम ग्रुप के द्वारा विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर मेगा कॉनसम डीलर्स मीट का भव्य आयोजन किया गया।

कॉनसम ग्रुप के प्रबंधक रवि प्रकाश और राजेश कुमार ने बताया कि कॉनसँम ग्रुप इस पिछड़े क्षेत्र में एकमात्र उद्योग है जो कि काफी विश्वसनीय है जो कि बिहार राज्य के किसानों के लिए रासायनिक मिश्रित उर्वरक का उत्पादन करती हैं। इसके अलावे कॉनसँम चावल,कॉनसँम चाय और इंटरनेट सॉफ्टवेयर सहित अन्य क्षेत्रों में हजारों लोगों को रोजगार दे रही है। कॉनसँम ग्रुप के मुख्य कार्यकारणी प्रबंधक पिंकी गोयल ने बताया कि कॉनसम ग्रुप का उद्योग भगवान विश्वकर्मा के आशीर्वाद से पिछले कई दशकों से सफलतापूर्वक चल रहा है,

इसलिए हम सभी कॉनसम ग्रुप के सभी कर्मी सहित ग्रुप में सभी डायरेक्टर इस पूजन को हृदय से मनाते हैं और इस वर्ष कॉनसँम परिसर ने विश्वकर्मा पूजन का भव्य आयोजन कर सम्पूर्ण बिहार के सम्मानित कॉनसम डीलरगण/एलआईडी के आदर-सत्कार हेतु कर्मचारीगण/अधिकारीगण काफी उत्सुकता के साथ मनोरंजन के लिए विभिन्न कलाकारों के द्वारा गीत संगीत का प्रोग्राम किया गया। इस आयोजन के दौरान कॉनसम समूह के सीईओ समर गोयल के द्वारा सभी सम्मानित डीलर्स/एलआईडी के साथ वार्ता की गई एवं उचित दाम पर सही उत्पाद के ब्रांड को विश्व-विख्यात बनाने को लेकर चर्चा की गयी।

इस मेगा डीलर मीट के आयोजन के अवसर पर फारबिसगंज के खाद कारोबारी पीयूष अग्रवाल, सुपौल जिले के उर्वरक बिक्रेता रणधीर सिंह, पंकज भगत, उमेद जैन,उमेश यादव, अशोक पूर्वे,प्रताप मंडल, सुरेश मेहता, सहरसा के उर्वरक बिक्रेता राजीव जैन,रोहित जैन सहित सैकड़ो डीलर व कई कॉनसम फ्रेंचाइजी मौजूद थे।

