सिमराही नगर पंचायत चुनाव में वार्ड 12 से भागो देवी ने दाखिल किया नामांकन

रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

सिमराही नगर पंचायत चुनाव को लेकर शनिवार को विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन दिया गया है। इस दौरान सिमराही नगर पंचायत के वार्ड 12 निवासी पत्रकार अंकित कुमार की माता भागो देवी, पति महावीर गुप्ता ने अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान अभ्यर्थी भागो देवी के समर्थकों के बीच जबरदस्त उत्साह नजर आया। इस दौरान अभ्यर्थी भागो देवी ने सभी समर्थकों का आभार जताया। अभ्यर्थी भागो देवी ने कहा कि वार्ड पार्षद पद के लिए उन्होंने नामांकन दाखिल कर दिया है। कहा कि वार्ड 12 के समस्त मतदातागण 10 अक्टूबर को अपने मत से सही प्रत्याशी का चयन करेंगे।


इस दौरान मतदाताओं ने कहा कि वह अपने वार्ड का नेतृत्व ईमानदार, कर्मठ, अनुभवी, कुशल व्यवहार और शांतिप्रिय के साथ प्रतिष्ठित प्रत्याशी को सौंपेंगे।
इधर, निर्मली डीसीएलआर सह निर्वाची पदाधिकारी मो. नुरुल ऐन ने बताया कि शनिवार को 43 वार्ड पार्षद, 6 मुख्य पार्षद और 3 उप मुख्य पार्षद पदों के लिए अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया है।
मौके पर बीडीओ सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी ओम प्रकाश, सीओ प्रीति कुमारी, बीसीओ सूरज कुमार ठाकुर, सुरेन्द्र मंडल, विजय कुमार ठाकुर सहित कई अन्य मौजूद थे।

Spread the love