राघोपुर मध्य विद्यालय में राजलक्ष्मी को किया सम्मानित
रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर
राघोपुर :प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय राघोपुर में गुरुवार को जिला स्तरीय तरंग मेधा उत्सव प्रतियोगिता में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में जिले में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त करने वाली सिमराही नगर पंचायत वार्ड 12 निवासी विजय कुमार गुप्ता की पुत्री सह उक्त विद्यालय की वर्ग 8 वीं की छात्रा राजलक्ष्मी कुमारी को सम्मानित करने को लेकर एक कार्यक्रम आयोजित किया।
इस दौरान छात्रा राजलक्ष्मी को एचएम सिकेन्द्र प्रसाद यादव ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया।
वहीं एचएम श्री यादव ने कहा कि निबंध प्रतियोगिता में जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रखंड का नाम रोशन करने वाली छात्रा राजलक्ष्मी समेत उनकी माता गायत्री देवी और पिता विजय कुमार को सम्मानित किया।

कहा कि राजलक्ष्मी को तरंग मेधा उत्सव प्रतियोगिता में निबंध में जिले में दूसरा स्थान प्राप्त करने पर शिक्षा विभाग द्वारा मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर उज्जवल भविष्य की कामना की गई है।
इनको लेकर क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के टीचरों में खुशी का माहौल है। वहीं छात्र-छात्राओं के बीच भी उत्साह नजर आ रहा है।
मौके पर शिक्षिका हरिप्यारी, कामिनी कुमारी, श्वेता कुमारी, बेबी कुमारी, रंजना कुमारी, किरण कुमारी, निरंजन कुमार, बिनोद कुमार, राजन कुमार, शिवम कुमार, सहित कई अन्य छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

