सिमराही नपं में छठे दिन 5 अभ्यर्थियों ने दाखिल किया नामांकन

रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

 

सिमराही नगर पंचायत चुनाव के 6वें दिन वार्ड पार्षद पद के लिए पांच अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया।
बीडीओ सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि सिमराही नगर पंचायत के विभिन्न वार्डो से 5 अभ्यर्थियों ने वार्ड पार्षद पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है।

कहा कि प्रखंड कार्यालय परिसर में वार्ड पार्षद, उप मुख्य पार्षद और मुख्य पार्षद के लिए स्टाल लगाए गए हैं। परिसर में पुलिस बलों की तैनाती की गई है। मुख्य गेट पर सार्वजनिक वाहनों पर रोक लगाई गई है। इस दौरान अभ्यर्थियों के बीच भी जबरदस्त उत्साह नजर आया। मौके पर बीएसओ सूरज कुमार ठाकुर, सीओ प्रीति कुमारी, सुरेन्द्र कुमार मंडल, विजय ठाकुर सहित कई अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी रही।
——–

Spread the love