शंकरपुर के आनंद को आर्यभट्ट राष्ट्रीय सम्मान से किया गया सम्मानित
पटना के गाँन्धी मैदान समीप कृष्णा विज्ञान केन्द्र के परिसर में तकनीकी छात्र संगठन के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन-2022 का आयोजन किया गया था। जिसमें बिहार गिने चुने लोग राष्ट्रीय अस्तर पर सम्मानित किए गए। वहीं फारबिसगंज प्रखण्ड क्षेत्र के शंकरपुर निवासी बिनोद कुमार भगत व सरस्वती देवी के पुत्र आनंद को इस सम्मान से सम्मानित किया गया। इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु आनंद को इस सम्मान से सम्मानित किया गया है। आनंद ने इंजीनियरिंग के क्षेत्र में बहुत सारी उपलब्धियां अपने नाम किया है।
आनंद ने KIIT भुवनेश्वर में बीते वर्ष हैकेथन में पूरे भारत में 2 स्थान प्राप्त किया था । इस उपलब्धि को लेकर आनंद के घर में खुशी का माहौल है, आनंद अभी इंजीनियरिंग के प्री-फाइनल वर्ष के छात्र है, वो अगले वर्ष काॅलेज से निकलकर देश के लिए कुछ अलग करने को लेकर उत्साहित है।वही मनीष साह,मिथलेश साह, अखलेश ठाकुर,बाबू मंडल,रतन ठाकुर,सनोज ठाकुर ने बधाई दी।

