दौ ट्रक के बीच भीषण टक्कर कोई हताहत नही।।
रिपोर्ट:-अमृत सागर झा, बलुआ बाजार
ललितग्राम थाना क्षेत्र के डोडरा के समीप एन.एच 57 पर सोमवार सुबह दौ ट्रैकों की बीच भीषण टक्कर हो गया।जिसमें एक ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।वही इस टक्कर में ट्रक चालक को मामूली चौट आई जो प्राथमिक उपचार के बाद स्वस्थ है।जानकारी अनुसार ट्रक HR 55 AM 2537 फॉरबिसगंज के तरफ से आ रहा था।इसी क्रम चालक को नींद की झपकी आने के कारण डोडरा के समीप एन.एच 57 पर सड़क किनारे खड़ी ट्रक WB- 41-H-7037 ट्रक को पिछे से जोरदार टक्कर मार दिया।

जिसमें फॉरबिसगंज की तरफ से आ रही ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।गनीमत रही कि इस घटना में चालक को मामूली चोट आई और वो बाल बाल बच गया।घटना के बाद ललितग्राम ओपी पुलिस स्थल पर पहुँचकर मामले की जाँच में जुट गई।इधर ललितग्राम ओपी प्रभारी किशोरी प्रसाद ने बताया कि चालक को नींद आने के कारण घटना घटी है।जाँच कर कारवाई की जाएगी।।

