सिमराही में एनएच 57 पर अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर से टकराया
रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर
राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही बाजार जेपी चौक के समीप एनएच 57 पर सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। हादसे में ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं क्षतिग्रस्त ट्रक सड़क पर रहने से लोगों को आवाजाही में कड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

बताया जाता है कि राजस्थान नंबर की एक ट्रक आरजे 19 जीई 2227 प्रतापगंज की ओर सरायगढ़ की ओर जा रही थी। इसी क्रम में सिमराही जेपी चौक के समीप चालक के झपकी आने से ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया।
मामले में थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने बताया कि सड़क से ट्रक हटाने को लेकर कार्रवाई की जा रही है।
——–

