भगता टोला एनएच 57 पर अनियंत्रित बाइक से गिरकर एक की हुई मौत, दो घायल

रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

राघोपुर थाना क्षेत्र के भगता टोला एनएच 57 पर सोमवार दोपहर को एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से एक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।


जानकारी के अनुसार नरपतगंज थाना क्षेत्र के मोहम्मद गुलशेख शेख, मोहम्मद सिराज और सरायगढ़-भपटियाही थाना क्षेत्र के आंदोली निवासी मोहम्मद जुम्मन एक बाइक पर सवार होकर आंदोली से नरपतगंज की ओर जा रहे थे। इसी क्रम में एनएच 57 पर भगता टोला के समीप चालक ने बाइक पर अपना नियंत्रण खो दिया। जिस कारण बाइक से गिरकर मौके पर ही मो. जुम्मन ने अपना दम तोड़ दिया। वहीं लोगों की मदद से बाइक सवार घायलों को ईलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां फिलहाल घायलों का ईलाज चल रहा है।
मामले में राघोपुर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने बताया कि घटना को लेकर फिलहाल आवेदन नहीं मिला है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
——–

Spread the love