केएन इंटर कॉलेज के प्राचार्य बने प्रोफेसर राजीव कुमार यादव।

रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमरही राघोपुर

बृहस्पतिवार को राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत केएन इंटर कॉलेज राघोपुर में कॉलेज अध्यक्ष हरिवंश झा के अध्यक्षता में प्रो0 प्रभात कुमार चौधरी , प्राचार्य के पद से सेवानिवृत होने के बाद उन्हें फूल माला एवम शॉल देकर सम्मानित किया गया वही नए प्राचार्य महोदय का पद ग्रहण भी हुआ जिनका नाम प्रोफेसर राजीव कुमार यादव है इनका सभी कर्मियों ने फुल का गुच्छा दे कर स्वागत किया गया और वही प्रो0 सत्यनारायण ठाकुर ने कहा कि प्रोफेसर चौधरी के सेवानिवृत होने से दुख प्रकट किया लेकिन प्रोफेसर यादव के पद ग्रहण से सब खुश है कॉलेज प्रशासन उनका हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए नमन अर्पित करती है ।

वही श्री यादव ने कहा के मेरे रहते किसी बच्चे कोई कोई परेशानी नहीं होगी । गरीब से गरीब छात्र / छात्रा भी एडमिशन ले पाएंगे और फॉर्म भर पाएंगे । मैं हर संभव बच्चो के लिए काम करूंगा और कॉलेज के नियमावली के अनुसार काम करूंगा । मैं कोशिश करूंगा कि बच्चो का वर्ग भी नियम से चले ताकि गरीब वर्ग के बच्चे जो कही नहीं पढ़ पाते है वो यहां पढे और आगे बढ़े । अमीर घर के बच्चे तो बड़े बड़े कोचिंग संस्थान में पढ़ते है पर मेरे गरीब छात्र छात्रा नहीं पढ़ पाती है उसके लिए मैं कॉलेज में हर संभव कोशिश करूंगा । मैं चाहूंगा कि मेरे जितने भी विद्वान प्रोफेसरगण हैं वो मेरा साथ दे क्योंकि उनकी सहभागिता अहम है साथ ही साथ मैं सभी अन्य कर्मियों से भी पूर्ण सहमति का आशा करता हूं । वही प्रोफेसर मनोहर मेहता ने धन्यवाद ज्ञापन किया । कार्यकर्म में उपस्थित प्रोफेसर बिरेंद्र यादव , प्रोफेसर रुबी कुमारी एवं शंभू कुमार ठाकुर ,तथा ब्रह्मदेव यादव उपस्थित रहे ।

Spread the love