आत्मसम्मान मंडल संकल्प यात्रा बी पी मंडल के धरती जन्मभूमि से पांचवें दिन पहुंचा राजेश्वरी पूर्वी पंचायत ।

सुपौल :आत्मसम्मान मंडल संकल्प यात्रा 18 महीने के यात्रा की शुरुआत बीपी मंडल के जन्म भूमि मधेपुरा मुरहो से शुरू हुआ है जो गांव-गांव में जाकर भारत के विभिन्न राज्यों में जाकर मंडल कमीशन के सिफारिशों के बारे में जन जन तक संदेश देंगे तथा मंडल कमीशन के लागू नहीं होने के षड्यंत्र का पर्दाफाश करेंगे आत्मसम्मान संकल्प यात्रा राजेश्वरी पूर्वी पंचायत के पंचायत भवन परिसर में कृष्णा राज के अध्यक्षता में किया गया।
इस आत्मसम्मान मंडल संकल्प यात्रा में मंडल आर्मी के अध्यक्ष का अनिरुद्ध सिंह विद्रोही राष्ट्रीय युवा महासंघ के अध्यक्ष इंजीनियर एलके निवाला युवा अधिकारी मंच के करण राज यादव पिछड़ा वर्ग संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुधीर कुमार शिवरतन यादव का सम्मान उपस्थित ग्रामीणों द्वारा किया गया, अनिरुद्ध सिंह विद्रोही ने बताया कि हम लोगों का यह यात्रा पिछड़े वर्गों में जन जागृति एवं जन कल्याण के लिए तथा उनके हक अधिकार की लड़ाई के लिए अनवरत जारी रहेगा।
युवा समाजसेवी कृष्णा राज ने कहा यात्रा की प्रमुख मांगे हैं केंद्रीय स्तर पर जातिवार जनगणना हो मंडल कमीशन की सभी सिफारिश को लागू किया जाए न्यायपालिका निजी क्षेत्र विधानसभा लोकसभा में प्रमोशन आरक्षण लागू हो कॉलेजियम क्रीमी लेयर लेटरल एंट्री और निजीकरण पर तत्काल रोक लगे बैंकों द्वारा दिए जाने वाले सालाना व्यवसायिक लोन में ओबीसी एससी एसटी कोटा लागू हो किसानों के लिए बिना शर्त पच्चीस लाख बिजनेस लोन का कानून बने आर्थिक आधार पर दिए जाने वाले 10% आरक्षण में सभी वर्गों का आरक्षण मिले जाति को सुरक्षा के लिए प्रभावी अत्याचार कानून बने निवारण कानून बने।


आत्मसम्मान मंडल संकल्प यात्रा को सफल बनाने और पिछड़े समाज बहुजन समाज के लोगों को अपने हकों अधिकारों की बाते सुनने और सुनकर बातों को समाज में परोशने के लिए मौके पर उपस्थित युवा संतोष कुमार, चंदन कुमार, गजेंद्र यादव, विपिन यादव, पूरन यादव, दिलीप यादव, सतीश दास, भरत कुमार, विकास, श्रवण सुरेश यादव मंजेश कुमार आदि ने आदि शामिल रहे ।

Spread the love