“ठाकर केमिकल्स लिमिटेड कंपनी द्वारा किया गया कीटनाशी बिक्रेता संगोष्ठी कार्यक्रम, जे पी पैलेस होटल में हुआ तकनीकी कार्यक्रम “
रिपोर्ट-ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर
सुपौल जिले के भपटियाही बाजार स्थित जे पी पैलेस होटल में भारत की अग्रणी कीटनाशी कंपनी ठाकर केमिकल्स लिमिटेड द्वारा सुपौल जिले सहित कोशी क्षेत्र के कीटनाशी बिक्रेताओ के लिए दिनाँक 26 अगस्त के संध्या से डीलर मीटिंग सह लकी ड्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

ठाकर केमिकल्स के जोनल पदाधिकारी हरेकृष्ण कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम में सुपौल जिले सहित कोशी क्षेत्र के तमाम कीटनाशी बिक्रेताओ को ठाकर केमिकल्स कम्पनी के वरीय अधिकारियों के द्वारा नई तकनीक से कीट प्रबन्धन के बारे में जानकारी दिया गया। ठाकर केमिकल्स के कोशी जोन के वितरक मेसर्स विकास आनन्द के प्रबन्धक विशाल कुमार विमल ने बताया की ये बिक्रेता संगोष्ठी हर साल कंपनी द्वारा आयोजित किया जाता है, लेकिन पिछले दो वर्षों से कोरोना काल मे इसका आयोजन नही किया जा सका था,

इसलिए इस वर्ष बिक्रेताओ को संगोष्ठी के साथ लकी ड्रा कूपन का आयोजन भी किया गया है। कोशी क्षेत्र के कीटनाशी बिक्रेताओ के मनोरंजन के लिए डी कोस्टा म्यूजिकल ग्रुप के द्वारा संध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।ठाकर केमिकल्स द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने आए जिले के कीटनाशी बिक्रेता केशब शरण, रणधीर सिंह, परमानंद साह, किशोर महतो, सन्तोष मेहता, पंकज भगत, भीम प्रधान, योगेंद्र साह ,प्रताप मंडल, जगरनाथ चौधरी दरोगा,संजय साह, तरुण जैन,विनीत जैन, अखिलेश झा, सोनी पोद्दार सहित कई कीटनाशी बिक्रेता ने बताया कि ठाकर केमिकल्स का कीटनाशक जिले में सबसे ज्यादे मात्रा में बिक्री होती है और इस क्षेत्र के किसानों में ठाकर केमिकल्स के उत्पाद काफी लोकप्रिय भी है। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कोशी क्षेत्र के डिप्टी रीजनल मैनेजर रंजीत कुमार पूरी तैयारी पिछले महीने दिनों से कर रहे हैं और बताया की तकनीकी जानकारी देने के लिए ठाकर कंपनी के डायरेक्टर सेल्स एंड मार्केटिंग विवेक मित्तल नई दिल्ली से भपटियाही बाजार पहुँच कर मीटिंग में उपस्थित सभी बिक्रेताओ को ठाकर केमिकल्स के फ्यूचर रेडी प्रोग्राम के बारे में विशेष जानकारी प्रदान किये। कार्यक्रम का आयोजन जिले के धरती धन संस्था द्वारा किया गया।

