राघोपुर थाना परिसर में लगा जनता दरबार, 13 मामलों में हुई सुनवाई
रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर
राघोपुर : थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन हुआ। जनता दरबार की अध्यक्षता राजस्व पदाधिकारी देवकृष्ण कामत और थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने किया।
इस दौरान विभिन्न जगहों से पांच नया समेत सभी 13 जमीन विवादित मामले को लेकर पीड़ित लोग पहुंचे। जिसमें सभी मामलों में सुनवाई हुई। तीन मामले में त्वरित कार्रवाई कर निष्पादन कर दिया गया।

राजस्व पदाधिकारी श्री कामत ने बताया कि सभी मामले जमीन विवाद से जुड़े थे। कुछ मामलों में दोनों पक्षों से अगली सुनवाई में जरूरी दस्तावेज लाने को कहा गया है। वहीं कुछ मामलों में एक पक्ष के नहीं पहुंचने पर कार्रवाई पूरी नहीं किया जा सका। ऐसे मामले में दूसरे पक्ष को तीन नोटिस किया गया है।
इधर,जनता दरबार के आयोजन से लोगों के बीच खुशी दिखी।
—–

