इफ्को और आईपीएल कंपनी द्वारा किया गया नैनो यूरिया आधारित बिक्री कार्मिक प्रशिक्षण कार्यक्रम ।

रिपोर्ट-विकास आनन्द, राघोपुर

सुपौल जिले के राघोपुर स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र सभागार में भारत की अग्रणी उर्वरक कंपनी इफ्को और आईपीएल द्वाराआयोजित नैनो यूरिया आधारित बिक्री कार्मिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सुपौल जिले के तमाम पैक्स अध्यक्ष,इफ्को बिक्री केन्द्र(आईएफ़एफडीसी),बिस्कोमान प्रबन्धक सहित कई उर्वरक बिक्रेता ने शामिल होकर उर्वरक के नई तकनीक और प्रकार सहित भारत सरकार की नई उर्वरक प्रणाली के बारे में जानकारी प्राप्त किया।

इफ्को कंपनी के राज्य प्रबन्धक सोमेश्वर सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि पिछले दिनों ही भारत सरकार उर्वरक मंत्रालय द्वारा एक परिपत्र जारी किया गया है जिसके अनुसार  ‘एक देश एक उर्वरक’ योजना के अन्तर्गत पूरे देश मे सभी उर्वरक कम्पनीयो को एक ही पैकिंग में उपलब्ध कराना होगा।आईपीएल कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक अतुल साही ने बताया कि भारत सरकार कृषि वैज्ञानिकों के कई वर्षों के शोध के फलस्वरूप उर्वरक की रासायनिक प्रणाली को धीरे धीरे कम करके नैनो उर्वरक प्रणाली को बढ़ावा दे रही हैं, जिसका परिणाम भी काफी सकारात्मक दिख रहा है।

इसी कड़ी में पिछले वर्ष भारत सरकार ने सबसे अधिक उपयोग किया जाने वाले यूरिया उर्वरक का नैनो तकनीक से इज़ात कर किसानों के लिए नैनो यूरिया आधे लीटर के बोतल में उपलब्ध कराया है। इफ्को के राज्य प्रबन्धक सोमेश्वर सिंह ने नैनो यूरिया के उपयोग की विधि और उसके उपयोग के फायदे के बारे में विस्तृत जानकारी दी है। इस अवसर पर इफ्को प्रबन्धक मोहित झा,जिले के विभिन्न पैक्स अध्यक्ष, इफ्को बिक्रेता पंकज भगत,तरुण कुमार जैन, अनिल जैन,अखिलेश झा, ओमप्रकाश साह, महादेव साह, रंजीत यादव, भीम प्रधान, जीवन झा, ललन भगत, सुभाष यादव, थोक बिक्रेता उमेद जैन सहित प्रगतिशील किसान उपस्थित थे।

Spread the love