सिमराही में बाइक ने साईकिल सवार को मारी ठोकर, ईलाजरत
रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर
राघोपुर : थाना क्षेत्र के लखीचंद साहू उच्च विद्यालय हाई स्कूल रोड में शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक ने साइकिल सवार को ठोकर मार दी। हादसे में साइकिल सवार चालक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को एक निजी क्लीनक में भर्ती कराया गया, जहां घायल का ईलाज चल रहा है।

बताया जाता है कि फिंगलास पंचायत के वार्ड दो नरहा निवासी मनोज कुमार यादव अपने साइकिल से किसी काम को लेकर सिमराही बाजार की ओर जा रहे थे। इसी क्रम में हाईस्कूल रोड में पावर ग्रिड के समीप सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे ठोकर मार दी।
इधर स्थानीय लोगों ने बाइक और आरोपी सहरसा निवासी निशांत कुमार को पकड़ लिया है।
मामले में थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। फिलहाल आवेदन नहीं मिला है।
——–

