प्रतापगंज/सुपौल : हर्षोउल्लास के मनाया गया 75वीं स्वतंत्रता दिवस, बच्चों में दिखा उत्साह ।
प्रतापगंज/सुपौल/बिहार : सुखानगर पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय केसरी सरदार टोला परिसर में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। सीमांचल डेवलपमेंट फ्रंट के महासचिव शाजहाँ शाद ने ध्वजारोहण कर झंडा को सलामी दिया। ध्वजारोहण के बाद विद्यालय परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

वहीं छात्राओं ने खूबसूरत रंगोली बना कर सबका ध्यान अपने ओर आकर्षित कर लिया । और विद्यालय परिसर को सजा दिया गया ।
मौके पर शिक्षक सशि कुमार भगत, अभिषेक कुमार छात्र कामिनी कुमारी , रंभा कुमारी , सुमित कुमार आदि मौजूद थे ।

