सिमराही बाजार में मोहर्रम पर्व को लेकर निकाली गई भव्य जुलूस, दिखा उत्साह
रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर
सिमराही बाजार में मंगलवार को मोहर्रम पर्व को लेकर भव्य जुलूस निकाली गई। जुलूस में हर उम्र के लोगों ने भाग लिया। सिमराही नगर पंचायत के विभिन्न गलियों से होकर जुलूस निकाली गईं। इस दौरान जुलूस में शामिल लोगों के बीच जबरदस्त उत्साह नजर आया।

जुलूस में शामिल मो आफताब, मो. साकिर, मो. समीर, मो. इस्लाम, मो. दिलशाद मो.अथर खान मो.ऑफरोज आलम मो. नोसद आलम सहित अन्य ने बताया कि मोहर्रम पर्व को लेकर बेहद उत्साहित हैं।
यहां बता दें कि आज मोहर्रम पर्व को लेकर जुलूस निकाला गया है। कल यानी बुधवार को ताजिया के साथ मेला का आयोजन किया जाएगा।

