सिमराही में ऑटो और बाइक की हुई भिड़ंत में दो घायल
रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर
राघोपुर : थाना क्षेत्र के सिमराही एनएच 57 पर भगता टोला के समीप सोमवार दोपहर को एक ऑटो और बाइक में भिडंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दंपती घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को ईलाज के लिए रेफरल अस्पताल राघोपुर में भर्ती कराया गया।

बताया जाता है कि छिठही हनुमाननगर निवासी मो. ऐनुल अपनी पत्नी गुलशन खातून के साथ बाइक से नरपतगंज की ओर जा रहे थे। इसी क्रम में भगता टोला के समीप एनएच 57 पर एक ऑटो चालक के अचानक मुड़ने के क्रम में सीधा भिडंत हो गई। हादसे में मौके पर बाइक सवार दंपती गिरकर घायल हो गए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को ईलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां फिलहाल घायलों का ईलाज चल रहा है।
मामले में थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने कहा कि घटना में फिलहाल किसी तरह का कोई आवेदन नहीं मिला है। जांच की जा रही है।

