भागलपुर जिले में 1237 स्कूलों में खेल मैदान नहीं ,कई स्कूल मैदानों पर दबंगों का चलता है राज ।
रिपोर्ट-शयामानंद सिह भागलपुर
भागलपुर जिले में 1237 स्कूलों में खेल मैदान नहीं इसमें हजारों बच्चे अपने स्कूलों में दैनिक रूप से खेलने से वंचित रह जाते हैं वहीं जिले के कई ऐसे स्कूल जहां के मैदान में वाहनों की पार्किंग टेंट वालों के कपड़े सुखाने और कुछ लोगों के निर्माण सामग्री रखने की जगह बन गई है हम बात कर रहे हैं भागलपुर टीएनबी कॉलेजिएट स्कूल के मैदान की जहां कभी स्कूली बच्चे खेल का आनंद लिया करते थे आसपास के मोहल्ले के लोग सुबह शाम टहलने आया करते थे पर अब यह मैदान जुआरियों का अड्डा भी बन गया है साथ ही साथ मैदान के हर क्षेत्र को अतिक्रमण कर लिया गया है हालांकि इस मामले में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि मुझे भी इसकी जानकारी मिली थी मैंने जांच करवाया अब जल्द से जल्द टूटे हुए चारदीवारी की मरम्मत का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा और अतिक्रमणकारी को हटाया जाएगा।

