प्रतापगंज/ सुपौल: स्वतंत्रता दिवस मनाने को ले कर टीसीपी भवन में किया गया बैठक ।

रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सुरेश कुमार सिंह सिमराही राघोपुर

आजादी की अमृत महोत्सव के अवसर पर 15 अगस्त मानने को लेकर प्रतापगंज प्रखंड परिसर स्थित टीसीपी भवन में शुक्रवार को जनप्रतिनिधि, स्कूलों के प्रधानाध्यापक के साथ एक बैठक आयोजित की गई ।जिसकी अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख डेजी कुमारी ने की। प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री राम पासवान ने कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कहा की सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा की कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए हम लोग अमृत महोत्सव के अवसर पर स्कूली बच्चों के द्वारा जागरूकता हेतु पोषक क्षेत्र में प्रभात फेरी निकाली जाएगी। 13 -14 एवं 15 अगस्त को प्रखंड अंतर्गत सभी लोग अपने अपने घरों एवं सरकारी भवनों पर पर तिरंगा फहराएंगे ।

जिस परिसर में 15 अगस्त को झंडोत्तोलन होगा वहां साफ -सफाई, रंग -रोगन, तथा उसके अगल-बगल में भी सफाई, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव होना चाहिए। जहां भी तिरंगा झंडा फहराया जाएगा वहां पर कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार एक टेबल पर सैनिटाइजर एवं साबुन बाल्टी में पानी ,मग रहना चाहिए ।महादलित बस्ती मे भी महादलित बुजुर्गों से झंडा तोलन किया जायेगा। प्रखंड अंतर्गत सभी पंचायत में 12 अगस्त से पहले ग्राम सभा मुखिया जी के अध्यक्षता में होगी और मुखिया जी द्वारा घर-घर झंडा फहराने का संदेश सरकारी भवनों पर झंडा फहराने की जानकारी वार्ड सदस्यों को देंगे। इस अवसर पर बीपीआरओ शिल्पा कुमारी, सीडीपीओ सुलेखा कुमारी ,पूर्व प्रमुख रमेश प्रसाद यादव ,उप प्रमुख कार्तिक किशोर भिंडवार,थाना से स अ नि विजय कुमार पासवान, प्रधानाध्यापक कृष्णदेव रजक, सतीश मंडल, बीआरपी नयन रंजन, राजेश चौधरी ,वीरेंद्र कुमार यादव, पप्पू मंडल, अरफे बिल्ला अंसारी, मुखिया जी रंजीत प्रसाद सिंह, प्रताप बिराजी, महानंद पासवान ,कृष्ण कुमार मंडल, अनिल कुमार यादव, बबलू गोईत,पूर्व मुखिया अनिल कुमार साह उर्फ टीपू, सरपंच मजीद साफी ,मंजू देवी, जूली देवी, विजेंद्र लाल दास , जीविका के बी पी एम, ललित भगत, जयप्रकाश जया आदि उपस्थित थे।

Spread the love