अररिया : श्री धर्मेंद्र सिंह भा.प्र.से. प्रबंध निदेशक बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड पटना -सह- प्रभारी सचिव अररिया द्वारा आज जिलान्तर्गत संचालित महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का क्षेत्र भ्रमण कर स्थलीय निरीक्षण किया गया।
अररिया : श्री धर्मेंद्र सिंह भा.प्र.से. प्रबंध निदेशक बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड पटना -सह- प्रभारी सचिव अररिया द्वारा आज जिलान्तर्गत संचालित महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का क्षेत्र भ्रमण कर स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस क्रम में अररिया प्रखंड के कमलदाहा पंचायत में नलकूप योजना, विद्युत कृषि फीडर का निरीक्षण किया गया। जहां विद्युत कृषि फीडर के लाभुकों से संवाद कर आवश्यक जानकारी लिए।

तत्पश्चात रानीगंज प्रखंड अंतर्गत मोहनी पंचायत में किसान श्री प्रधान बेसरा के समेकित मत्स्य पालन एवं मखाना उत्पादन इकाई का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान प्रभारी सचिव महोदय द्वारा इसकी सराहना की गई। क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम के उपरांत प्रभारी सचिव जिला अररिया कि अध्यक्षता में महत्वपूर्ण विकास योजनाओं एवं बााढ़/सुखाड़ की स्थिति की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर अररिया में आहूत की गई। जिसमें जिला पदाधिकारी श्रीमती इनायत खान एवं जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

बैठक में मुख्य रूप से कृषि, विद्युत, सिंचाई, आपदा सहित विभिन्न अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की कार्य प्रगति एवं उपलब्धि की गहन समीक्षा की गई। प्रभारी सचिव महोदय द्वारा किसानों को ससमय उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही साथ किसानों को कृषि कार्य हेतु निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु भी निर्देशित किया गया। बाढ़ आपदा की पूर्व तैयारी की समीक्षा के क्रम में प्रभारी पदाधिकारी आपदा को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में अपर समाहर्ता, डीआरडीए निदेशक, जिला कृषि पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी आपदा एवं संबंधित सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।

