प्रतापगंज/सुपौल: नदी में नहाने गए 10वीं का छात्र की डूबने से हुई मौत, मातम

प्रतापगंज : थाना क्षेत्र के तेकुना पंचायत से गुजरने वाली मिरचईया नदी नहाने गये एक युवक की मौत डूबने से हो गई। मृतक भवानीपुर दक्षिण पंचायत के टोला सुडियारी वार्ड 5 निवासी सुनील नायक का दसवीं का छात्र 16 वर्षीय लड़का नीतीश कुमार बताया जाता है। जो अपने अन्य चार साथियों के साथ घर से पूर बहने वाली मिरचईया में दिन के एक बजे कोचिंग से पढ़कर आने के बाद नहाने गया था।

एक प्रत्यक्षदर्शी मछूआरे के अनुसार नदी में नहाने पहूंचे पांचो युवक बारी बारी कर नदी में छलांग लगाकर नहा रहे थे। इसी क्रम में पांचो युवक तेज घारा और गहरे पानी में डूबने लगे। उन्हें डूबता देख मछूआरे ने अपनी जान जोखिम में डाल कर चार युवको को गहरे पानी से निकाल लिया। लेकिन नीतीश के गहरे पानी में चले जाने के कारण उसे नहीं निकाल सका।

पानी में डूबने से बचे चारो युवक भय खाकर मृतक की साईकिल लेकर घर लौट गये। साईकिल मृतक के घर तो पहूंचा दिया लेकिन वे मृतक के परिवार को उसके नदी में डूबने की खबर नहीं दे फरार हो गये। इस बीच मछूआरे ने मृतक नीतीश की लाश को नदी में घंटो खोजता रहा लेकिन जब लाश उसे नहीं मिली तो वह मृतक के घर आकर घटना की जानकारी दी। जवान बेटे के डूबकर मरने की खबर परिजनो को लगते ही कोहराम मच गया।

नीतीश के डूबने की खबर आग की तरह फैलते हीं घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों का जमावड़ा लग गया। ग्रामीण गोताखोरों द्वारा नदी में मृतक की लाश खोजने का भरसक प्रयास किया लेकिन लाश नहीं मिली। अंतत: 6.30 बजे.के लगभग ग्रामीण गोता खोर अरविंद राम ने मृतक की लाश को घटनास्थल से 50 गज की दूरी पर खोज निकाला। हालांकि थानाध्यक्ष प्रभाकर भारती भी दलबल और एनडीआरएफ की टीम के साथ घटनास्थल पहूंचे थे।

Spread the love