108 फीट के कावड़ के साथ 108 कावड़िया एक साथ जल भर कर बैद्यनाथ धाम के लिए हुए रवाना।

रिपोर्ट-शयामानंद सिह भागलपुर

भागलपुर: विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में कांवरियों का जो उसे देखते ही बनता है, कई कांवरिया कई तरह के कावर की सजावट कर अजगैबीनाथ से देवनगरी बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना होते हैं उसी क्रम में आज इस साल सबसे लंबा 108 फीट का कावड़ लेकर पटना के कावड़िया का जत्था सुल्तानगंज से जल लेकर बाबा धाम रवाना हुआ। इस जत्थे में 108 कावड़िया भी हैं।

यह दल एकता का संदेश दे रहा है। पटना के कंकड़बाग स्थित योगी वीर शिव मंदिर से यह कावड़िया का जत्था सुल्तानगंज पहुंचा। भक्तों ने कहा कि लोग एक कावड़ लेकर जाते हैं लेकिन हम लोग 108 फीट का कावड़ लेकर यह संदेश दे रहे हैं कि एकता में ही बल है।

Spread the love