भुममाफिया ने प्रशासन से मिलकर मसदी मौजा के जमीन पर अबैध कब्जा करते हुये जमीन पर खोला श्रावणी मेला का पार्किंग एंव दुकान ।
रिपोर्ट-शयामानंद सिह भागलपुर
भागलपुर : सुलतागंज प्रखंड के मसदी पंचायत के भुदान के मसदी मौजा मे भूमाफियाओं ने प्रशासन के मिली भगत से जमीन पर कब्जा करते हुये श्रावणी मेला मे दुकानें लगाते हुये किये पार्किंग खोलने का मामला प्रकाश मे आया हैं।वहीं इस मामले मे जमीन मालिक रमेश यादव एंव नरेश चौधरी ने बताया कि हमारे जमीन पर भुमाफिया विजय साह एंव उनके सहयोगी के द्वारा हमारे जमीन पर अबैध कब्जा करते हुये श्रावणी मेला मे पार्किग खोलते हुये 50 से अधिक दुकान खोल रखे हैं।इस जमीन पर नौ लोगों का जमीन हैं।जिसमे रमेश यादव ,इन्दु देवी,डिम्पल कुमारी, दिनेश यादव,अश्वनी कुमार चौधरी, संजय चौधरी ,चन्द्रिका प्रसाद यादव ,सुशील भगत ,नरेश चौधरी का जमीन सभी मिलाकर 420 डिसमिस जमीन हैं।सभी जमीन पर थानाध्यक्ष एंव अंचलाधिकारी के मिलि भगत से श्रावणी मेला का पार्किंग खोल रखे हैं।मना करने पर जान से मारने कि धमकी दि जा रही हैं।जबकि इस जमीन के बारे मे जिला पदाधिकारी, डीआईजी ,अनुमंडल पदाधिकारी, थानाध्यक्ष, अंचलाधिकारी को लिखित आवेदन देने पर वरिय पदाधिकारी द्वारा जांच रिपोर्ट सोपते हुये उचित कार्यवाही कि बात कहने पर भी अंचलाधिकारी एंव थानाध्यक्ष ने वरिय पदाधिकारियों कि अवेहलना करते हुये भुमाफिया से मिलकर पार्किंग खोलवा दिये हैं।

वहीं इस मामले मे भुममाफिया बिजय साह ने बताया कि इस जमीन का हाईकोर्ट मे मामला चल.रहा हैं।जबकि इस जमीन का जमीन मालिक द्वारा अंचल से करेंट रशीद कटाई जा रही हैं।।वही भुदान पार्किंग स्थल पर खोलनेवाले दुकानदार ने बताया कि दो हजार रुपये प्रति दुकानदार से दुर्गा मां के नाम पर विजय साह द्वारा चंदा अशुला जाता हैं।साथ ही बाहर से आनेवाले कांवडियों ने बताया कि भुदान मे निःशुल्क पार्किंग हैं।हमलोगों से पैसा नहीं लिया जा रहा हैं।देखना अब यह हैं कि प्रशासन जमीन मालिक को मालिकाना हक कब तक दिलाती हैं।जमीन मालिक प्रखंड से लेकर भागलपुर के वरिय अधिकारियों तक चक्कर लगाते हुये दिखाई दे रहे हैं।

