फारबिसगंज:सैफगंज से युवकों का जत्था देवघर के लिए रवाना।
फारबिसगंज : सैफगंज युवक संघ के सदस्यो का समूह आज स्थानीय शंकरपुर शिव मंदिर से बाबा नगरी देवघर जलार्पण के लिए रवाना हुआ। समूह में कुल तीस सदस्यो ने मोटरसाइकिल से अपनी देवघर यात्रा का शुभारंभ शंकरपुर मन्दिर से किया।

युवाओ के इस जत्थे का नेतृत्व कर रहे दिलीप पासवान ने बताया कि हमलोग अपने पंचायत की खुशहाली के लिए प्रतिवर्ष सावन के इस पावन महीने में बाबा भोले की नगरी देवघर जाते है जहाँ अपने पंचायत सहित परिजन मित्रो के सुख समृद्धि हेतु भोले बाबा से जलाभिषेक कर प्रार्थना सहित पूजा अर्चना करते है। इस यात्रा में मिंटू साह,दिवाकर पासवान,अमित सिंह,सुंदर भगत,अखलेश सिंह,नीरज पासवान,मिथुन सिंह,रिक्कू सिंह, मनीष यादव,प्रदीप यादव,सारण साह, बिक्कू मंडल,बाबू मंडल,सिकन्दर साह, कृष्णा ठाकुर, सन्तोष साह,अशोक राय, राकेश साह, विशाल साह, अतुल सिंह,संजीत भगत,कृष्णा दत्त, अभिषेक मंडल,रंजन यादव,सोनू भगत, आर्यन सिंह,सोनू पासवान,सुमन साह, अविनाश यादव,सन्तोष यादव आदि शामिल थे।

