प्रखंड क्षेत्र के बीआरसी कार्यालय के सभागार भवन में रविवार को शिक्षक संघ के प्रखंड इकाई का चुनाव संपन्न हुआ ।दिखा उत्साह

रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

राघोपुर :प्रखंड के बीआरसी कार्यालय राघोपुर के सभागार भवन में  रविवार को  प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रखंड इकाई का चुनाव  निर्वाची पदाधिकारी रामावतार साह, एवं पर्यवेक्षक हाजी मो जहान के देख रेख सम्पन्न हुआ। जिसमे सिकेन्द्र प्रसाद यादव को  लगातार चौथी बार अंचल सचिव के पद पर सर्वसम्मति से चुना गया। आयोजित कार्यक्रम में बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रधान सचिव नुनुमनी सिंह, संघ के जिलाध्यक्ष  मो अब्दुल गफार,जिला प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह, राजेश कुमार महतो, संजय कुमार झा गजेंद्र प्रसाद सिंह, राजेश चौधरी, सतीश मंडल, प्रभास कुमार, अरविंद खेड़वार, रामनरेश यादव, बिहारी मंडल सहित बिभिन्न प्रखंड ,व राज्य के नव निर्वाछित प्रतिनिधि मौजूद थे।

प्राथमिक शिक्षक संघ के इस चुनाव में अंचल अध्यक्ष के रूप में अनिरुद्ध प्रसाद व वरीय उपाध्यक्ष के रूप में लालमोहन पासवान एवं सर्यूग प्रसाद साह के नामो पर सर्वसम्मति बनी जबकि उपाध्यक्ष के रूप में दिवाकर प्रसाद जायसवाल, राजेश कुमार, भूपेंद्र यादव एवं प्रखंड उप सचिव के रूप में संजय कुमार सिंह, महानंद कुमार कुंदन, के नामो पर उपस्थित शिक्षकों ने अपनी सहमति जताई। वहीं सुमन कुमार पंकज, सुशील कुमार, जितेंद यादव, को सचिव एवं कोषाध्यक्ष ललित कुमार जायसवाल को बनाया गया।

कार्यालय सचिव मो अब्बुल कलाम आजाद जबकि अंकेक्षक जयप्रकाश नारायण यादव, प्रवक्ता के तौर पर रामनरेश प्रसाद नीरज के नामो पर लोगो ने मोहर लगाया।संघ के इस चुनाव में राज्य प्रतिनिधि के लिये मो इकवाल,शशिमाला कुमारी, सिकेन्द्र प्रसाद यादव, वहीं जिला प्रतिनिधि के तौर पर प्रमोद कुमार चौधरी, विवेकानंद कुमार, रंभा कुमारी, उमेश मंडल, देवता चौधरी, अनिरुद्ध मेहता के नामो का प्रस्ताव सवो ने दिया।इसी तरह अनुमंडल प्रतिनिधि में सुनीता कुमारी, संजय कुमार पंकज, हेमा कुमारी, अनिल कुमार मंडल,गीता देवी, कामनी कुमारी, राजकुमार, मीणा, सुमन कुमार, जरीना खातून, बंदना कुमारी, एवं शिला कुमारी के नामो पर एक स्वर से सवो ने सहमति जताई। मोके पर सेकड़ो के संख्यां में प्राथमिक शिक्षक एवं शिक्षिका मौजूद थे।

Spread the love