बलुआ बाजार : कृष्णजन्माष्टमी के अवसर पर घोड़ा दौड़ प्रतियोगिता आयोजित ।

अमृत सागर झा,बलुआ बाजार

छातापुर प्रखंड क्षेत्र के लक्ष्मीनियां पंचायत स्थित कालिकापुर वार्ड 11 में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर घोड़ा दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें अलग अलग पंचायतों के घुड़सवार शामिल हुए। मौके पर क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। जहां घोड़ा दौड़ प्रतियोगिता दो श्रेणी में कराया गया। जिसमें बड़े घोड़ों को एक श्रेणी में और छोटे घोड़े को दूसरी श्रेणी में दौड़ कराया गया। दोनों श्रेणी में कुल 11 राउंड का दौड़ कराया गया। जिसमें लक्ष्मीनियां पंचायत निवासी एवं सुपौल जिले के जाने-माने घुड़सवार पवन यादव का घोड़ा प्रथम, जबकि द्वितीय स्थान पर लक्ष्मीनियां के ही वीरेंद्र यादव का घोड़ा और तृतीय स्थान पर कुशहा कर्णपट्टी निवासी संधीर यादव का घोड़ा रहा। प्रथम स्थान पर रहने वाले घुड़सवार को 5100 नगद एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

दूसरे स्थान पर रहे घुड़सवार को किया गया 25 हजार रुपए से पुरस्कृत
द्वितीय स्थान पर रहने वाले घुड़सवार को 2500 एवं तृतीय स्थान पर आने वाले घुड़सवार को 1100 के राशि से सम्मानित किया गया। आयोजक के रूप में मौजूद डॉ रामावतार यादव ने बताया कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी एवं काली पूजा के अवसर पर कालिका पूर्व में हमेशा से घोड़ा दौड़ प्रतियोगिता होता आया है जिसमें पूरे कोसी प्रमंडल के विभिन्न जगहों से घुड़सवार अपने-अपने घोड़ा लेकर शामिल होते हैं उन्होंने बताया कि वह लोग यह परंपरा अपने पूर्वजों के समय से ही पालन कर रहे हैं। इसके बाद मंदिर परिसर में स्थापित भगवान श्री कृष्ण, माता राधा एवं माता रुक्मणी के मूर्ति को बगल के ही मिर्चिया नदी में भक्तों ने नम आंखों से प्रवाहित किया। मौके पर दीपेंद्र यादव, रविंदर यादव, नीतीश यादव, संतोष यादव, प्रदीप यादव, मोहन उरांव, योगेंद्र शर्मा, चंद्रेश्वर राम, क्रांति झा, नंदन झा एवं अन्य लोग मौजूद थे।

Spread the love