मधुबनी पंचायत में डीडीसी ने आवास योजना का किया निरक्षण।

अमृत सागर झा,बलुआ बाजार

छातापुर प्रखंड के मधुबनी पंचायत में शनिवार को सुपौल डीडीसी मुकेश कुमार सिन्हा समेत छातापुर आरडीओ रितेश कुमार सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभुक के घर घर जाकर जाँच किया।इस दौरान डीडीसी मुकेश कुमार ने जल्द आवास निर्माण पूर्ण करने के लिए लाभुकों को दिशा निर्देश भी दिया।लाभुकों के बीच जानकारी साँझा करते हुए डीडीसी ने कहा कि अगर लाभुक एक माह के अंदर आवास निर्माण पूर्ण करते है तो लाभुक को मनरेगा के तहत लेबर मिस्त्री का 19 हजार की अतिरिक्त राशि मनरेगा योजना के तहत दिया जाएगा।

साथ ही उन्होंने लाभुकों को इसके संबंध में बताया कि अगर लाभुक एक माह के अंदर आवास का निर्माण पूर्ण नहीं करता है तो उसे इस राशि का लाभ नहीं मिलेगा। वही कुछ लाभुकों के द्वारा निर्माण कार्य किसी परेशानी वश शुरू नहीं करने पर डीडीसी ने तीन दिन के अंदर आवास निर्माण शुरू करने को कहा। हालांकि डीडीसी ने मधुबनी पंचायत में जांच के दौरान आवास निर्माण में गति देखकर खुसी भी जाहिर किया।मौके पर डीडीसी मुकेश कुमार ने बताया कि शनिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के खासकर  आवास प्लस योजना के निर्माण कार्य का निराक्षण किया गया।निरक्षण के दौरान मधुबनी पंचायत अंतर्गत विभिन्न वार्डों में आवास निर्माण कार्य का जायजा लिया गया।जहां सभी जगहों पर स्थिति संतोषप्रद पाया गया। उन्होंने बताया कि जाँच के दौरान लाभुकों को निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद मिलने लाभ के संबंध में भी जानकारी दिया गया। साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारी और आवास सहायक को कई दिशा निर्देश भी दिया गया है। जिससे लक्ष्य के अनुसार ज्यादा से ज्यादा आवास निर्माण कार्य को पूर्ण किया जा सके। मौके पर आवास पर्यवेक्षक शंशाक शेखर,आवास सहायक राजीव रंजन,आवास सहायक संजीव कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Spread the love