फारबिसगंज : गाय को चोरी करके ले जा रहे एक चोर को दबोचा दो फरार

फारबिसगंज प्रखण्ड क्षेत्र के परवाहा गांव से  शुक्रवार की सुबह करीब 3 बजे गाय चोरी करके ले जा रहे एक चोर को स्थानिय ग्रामीणों ने भागपरवाहा बजरंगबली मंदिर के समीप पकड़ लिया। दो अन्य चोर भागने में सफल रहा वही गाय परवाहा पंचायत के वार्ड न 9 स्थित परमानंद बहरदार की बताई जा रही है।घटना के संबंध में बताया जाता है कि कुछ स्थानीय ग्रामीण सुबह टहलने के लिए निकले लोगो ने देखा कि  तीन व्यक्ति उधर से गाय लेकर आ रहा था लेकिन इनलोगो के देखने के बाद  वह उलटा भागने लगा जिसके बाद इनलोगो को शक हो गया और उसका पीछा कर उसको किसी तरह  पकड़ा दो अन्य भाग गया । तो इन्होंने गाय चोरी कर ले जाने की बात कही जिसके बाद प्रशासन को सूचना दिया गया । पुलिस एक व्यक्ति को अपने साथ पकड़ कर ले गई जिनका नाम  सदानंद ऋषिदेव सैफगंज के वार्ड संख्या 5 का बताया जा रहा है। वही मामले को लेकर गाय मालिक कोशलिया देवी ने फारबिसगंज थाना में आवेदन दिया है। जिसको लेकर सदानंद ऋषिदेव पिता सर्वगीय तिलय ऋषिदेव वार्ड संख्या पांच,मोला पिता कासिम वार्ड संख्या चार,जाहिद पिता मुन्ना वार्ड संख्या तीन के ऊपर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Spread the love