करजाईन में एनएच 106 सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमणकारियों का कब्जा, कार्रवाई की गुहार

रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

प्रखंड क्षेत्र के करजाईन बाजार एनएच 106 पर सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमण कारियों ने कब्जा कर लिया है। जिस कारण सड़क सिमट गई है। लोगों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


गुरुवार को स्थानीय लोगों ने प्रशासन की उदासीनता पर अपना कड़ा आक्रोश जाहिर किया।
कहा कि अतिक्रमण के कारण आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। दुर्घटनाओं की संभावनाएं बनी रहती है।

लोगों ने डीएम से जल्द सड़क किनारें हुए अतिक्रमण को खाली कराने की गुहार लगाई है।

Spread the love