नगर पंचायत सिमराही के ठाकुरबारी में मां शीतला माता का मूर्ति स्थापित कर कलश यात्रा निकाला गया
रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर
प्रखंड क्षेत्र के नगर पंचायत सिमराही के स्थानीय ठाकुरबारी में मंगलवार को शीतला माता का प्रतिमा स्थापित किया गया । मां शीतला माता का मूर्ति स्थापित कर दिव्य कलशयात्रा एवं भव्य शोभायात्रा निकाला गया जिसमें सभी श्रद्धालु भाग लिए। कलश यात्रा में शामिल सभी महिलाएं बारिश की बूंद से भीगते हुए खुशी से नगर पंचायत सिमराही क्षेत्र का भ्रमण कर ठाकुर बारी मंदिर तक पहुंचे।

कार्यक्रम के इस मौके पर राधेश्याम भगत, दिलीप पूर्वे ,अभिनंदन दास, अविनाश चौधरी, प्रदीप भगत, कमलेश प्रधान, अमित महतो, महंत अमरजीत, विक्की भगत ,रंजीत महासेठ ,तारकेश्वर महतो, भरत शाह, दीपक राउत आदि मौजूद रहे।

