फारबिसगंज के छात्र लुधियाना के सिटी यूनिवर्सिटी में प्रसिद्ध अभिनेता, यूथ आईकन सोनू सूद के हाथों किया गया सम्मानित
दिवाकर कुमार/फारबिसगंज
फारबिसगंज | एसजी टीचिंग सेंटर के पूर्व छात्र आदिल रजा को लुधियाना के सिटी यूनिवर्सिटी में प्रसिद्ध अभिनेता, यूथ आईकन सोनू सूद के हाथों सम्मानित किया गया। जिससे संस्थान के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों में हर्ष का माहौल है! देशभर में समाज सेवा एवं शिक्षा में किए गए निस्वार्थ कार्य के लिए सोनू सूद युवाओं के आइकन के तौर पर जाने जाते हैं। और उनके हाथों फारबिसगंज के छात्र का सम्मानित होना गर्व का विषय है। इस संदर्भ में एसजी के निदेशक राशिद जुनैद बताते हैं कि आदिल रजा वर्ष 2018 में एसजी टीचिंग सेंटर के मैट्रिक बैच में संस्थान टॉपर रहे। वर्ष 2020 कोविड के दौरान जब छात्रों की पढ़ाई बाधित की तब सोनू सूद के ट्विटर कैंपेन के माध्यम से मेधावी छात्रों को स्कॉलरशिप देकर आगे की पढ़ाई करवाई जाने की पहल को गई थी।

आदिल रजा को मैट्रिक और इंटरमीडिएट में बेहतर प्राप्तांक के आधार पर 100% स्कॉलरशिप के साथ सिटी यूनिवर्सिटी लुधियाना, पंजाब मे चार वर्षीय बीएससी एग्रीकल्चर में नामांकन लेने का मौका मिला। ज्ञात हो कि आदिल शहर के ट्रेनिंग स्कूल चौक स्थित मो० जहांगीर के बड़े पुत्र है। इनके पिता आरसीएम नामक बिजनेस से जुड़े हैं वहीं इनकी माता प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका है। आदिल बताते है कि परिवार को स्थिति इतनी मजबूत नही थी कि इतने बड़े कॉलेज में पढ़ने का मौका मिल सके लेकिन शिक्षको के मार्गदर्शन व परिवार के सपोर्ट से आज सोनू सूद स्कॉलरशिप के माध्यम से बीएससी एग्रीकल्चर कर रहे हैं। आदिल रजा के बेहतर भविष्य के लिए एसजी के शिक्षक मेराज अंसारी, आनन्द श्रेय, शाहिद अंसारी, ज्योतिष कर्ण, तेजनारायण मेहता, अलीमुल हक, अरविन्द ठाकुर, विनय देव, पूर्णिमा साह, मनीष केशरी, एसपी सिंह, भवीष कुमार, नौशाद आलम, अभिलाषा कुमारी, अभिषेक झा, रवि कुमार, सुशील कुमार, अभिषेक गुप्ता, रूपम सिंह आदि ने शुभकामनाएं दी।

