राघोपुर: समिति ने सुरु करवाया भिसी सफाई का काम , मजदूरों को मिला रोजगार

 

सिमराही सुपौल से रिपोर्ट/ ब्रजेश कुमार

सिमराही ;पंचायती राज के जनप्रतिनिधियों द्वारा नए वित्तीय वर्ष में प्रवेश के बाद अब धीरे धीरे जनकल्याणकारी कार्यों में गति लाया जा रहा है, जिसके कारण जहां एक ओर मनरेगा में पंजीकृत मजदूरों को रोजगार का अवसर प्राप्त हो रहा है, वहीं दूसरी ओर आम जनता से जुड़े आवश्यक कार्यों को शुरू कर लोगों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। जानकारी अनुसार प्रखंड क्षेत्र के देवीपुर पंचायत में पंचायत समिति मद से एक ऐसे भीसी का सफाई करवाया जा रहा है, जो वर्षों से विभागीय अनदेखी का शिकार बना हुआ था। जानकारी देते पंचायत समिति सदस्या कुमारी सिज्ञानी ने बताया कि सहरसा उपशाखा नहर के 59 आरडी से निकलने वाली समानांतर चैनल का तल सफाई एवं जीर्णोद्धार कार्य करवाया जा रहा है, जो वर्षों से जीर्णशीर्ण अवस्था मे था, जिसके कारण न तो किसानो के खेत मे पानी पहुंच रहा था और न ही अन्य किसी उपयोग में आ रहा था। बताया कि इस योजना के माध्यम से जहां दर्जनों मजदूरों के परिवार का भरण पोषण संभव हो रहा है। वहीं सैकड़ों ग्रामीण भी इससे लाभान्वित होकर अपने खेत तक सिंचाई हेतु पानी पहुंचा सकेंगे। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में यह काम नहीं हो सका था जिसके कारण खेत तक पानी पहुंचने में काफी परेशानी हो रही थी। जिसके बाद हमलोगों के विशेष आग्रह पर इस कार्य को शुरू किया गया है। इससे अब हमलोगों के खेत पर रोपाई जोताई के लिए आसानी से खेत तक पानी पहुंच सकेगा।

Spread the love