लावारिश हालत में खाद लदा ट्रक को पुलिस ने किया जब्त,16 घंटे बीतने के बाद भी पुलिसिया कार्रवाई नहीं हो पाई।।

अमृत सागर झा,बलुआ बाजार/छातापुर

भीमपुर थाना के समीप एनएच 57 के लूप लाइन में एक लावारिश हालत में खाद लदा ट्रक को पुलिस ने जब्त किया है। जब्त करने के बाद स्थानीय पुलिस द्वारा छानबीन करने के बाद ट्रक में कोई भी मौजूद नहीं था। लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि बीती रात से ही जब्त ट्रक लूप लाइन में खड़ी थी। लेकिन स्थानीय पुलिस ट्रक को थाना लाने बजाय लूप लाइन में ही छोड़कर मामले की जानकारी में जुट हुई थी। इस बीच कुछ लोग दिनभर थाना में जब्त ट्रक को छुड़ाने के लिए जदोजहद में जुटे हुए थे। जिसके बाद लोगों को अब ये भी संदेह होने लगा है कि खाद के अलावे ट्रक में कुछ और मौजूद तो नहीं है, ये तो जांच का विषय है।

बहरहाल, पिछले 16 घंटे बीतने के बाद भी पुलिसिया कार्रवाई नहीं हो पाई है। हालांकि ट्रक में लदा खाद किसकी है इसके संबंध में अभी तक ठोस जानकारी नहीं है। दअरसल, भीमपुर थाना के समीप एक लावारिश ट्रक बीआर 38 जी 1279 बीते रात से ही खड़ी पाई गई। जिसकी सूचना स्थानीय थाना को दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक का तलाशी लेने के बाद ट्रक में किसी व्यक्ति को नहीं देखकर जांच पड़ताल में जुट गए। जांच के क्रम में जानकारी मिला कि जब्त लावारिश ट्रक में यूरिया और डीएपी खाद एवं अन्य मौजूद है। जिसके बाद कुछ स्थानीय लोग द्वारा ट्रक की छुड़ाने की कोशिश में लगे रहे है। लेकिन मामले में कुछ नहीं होता देख जिला कृषि पदाधिकारी को सूचनाक मिलने पर छातापुर प्रखंड कृषि पदाधिकारी को सूचना देकर जांच करने को कहा। जिसके बाद प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने स्थल पर पहुंचकर जांच किया। लेकिन जांच के बाद प्रखंड कृषि पदाधिकारी अभय कुमार चौधरी का निर्णय भी हैरान करने वाला था। जहां जब्त खाद को स्थानीय थाना को सुपुर्द नहीं कर जीवछपुर में स्थित एक खाद दुकानदार को सौंपा जा रहा था। इस बीच सूत्रों की माने तो ये सारा खेल पहले से ही सुनियोजित तरीके से हो रहा था। सूत्रों के अनुसार खाद को पकड़ने वाले व्यक्ति भी आसपास का है। जिन्होंने खाद को पकड़कर सबसे स्थानीय थाना को सूचित करने के बाद संबंधित विभाग को सूचित किया। उसके बाद क्षेत्र के पत्रकारों को इसकी सूचना दिया।

इसके बाद जब मामले की छानबीन होने लगी तो उक्त व्यक्ति ने मामले को लेकर दिनभर थाना में जब्त ट्रक को छुड़ाने में लगे रहे। जबकि उक्त व्यक्ति खुद खाद विक्रेता बताया जा रहा है। यही नहीं मामले को तूल पकड़ता देख उक्त व्यक्ति ने प्रखंड कृषि पदाधिकारी के साथ मिलकर सुनियोजित तरीके से जब्त खाद अपने हवाले करने लगे। इधर, प्रखंड कृषि पदाधिकारी के द्वारा किसी निजी व्यक्ति को सौंपने की सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों ने इसका विरोध किया और जब्त खाद को स्थानीय थाना को सौंपने को कहा। जिसके बाद मामला को बिगड़ता देख प्रखंड कृषि पदाधिकारी आनन फानन में भीमपुर में स्थित निभा ट्रेडर्स को सौंपने का निर्णय लिया गया। इस बाबत प्रखंड कृषि पदाधिकारी अभय कुमार चौधरी ने बताया कि भीमपुर थाना के समीप एक लावारिश हालत में खाद लदा ट्रक की सूचना मिली थी। जिसके बाद जब्त खाद को स्थानीय निभा ट्रेडर्स को सौंपा जा रहा है और जब्त ट्रक को थाना के हवाले किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके बाद स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्जकर आगे प्रक्रिया की जाएगी।

Spread the love